फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: Akhilesh and Rahul met in Srinagar, both had a conversation, UP can give these two seats to Co

यूपी उपचुनाव: श्रीनगर में मिले अखिलेश और राहुल, दोनों में हुई गुफ्तगू, सपा कांग्रेस को दे सकती है ये दो सीटें

Wed, 16 Oct 2024 11:06 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Oct 2024 11:06 PM IST
सार

UP by-election: यूपी उपचुनाव में कांग्रेस और सपा साथ लड़ेंगी। दस सीटों में होने वाले चुनाव में सपा, कांग्रेस के ये दो सीटें दे सकती है। श्रीनगर में राहुल और अखिलेश के बीच इस बारे में बातचीत की खबरें हैं। 

विज्ञापन
UP by-election: Akhilesh and Rahul met in Srinagar, both had a conversation, UP can give these two seats to Co
श्रीनगर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में कांग्रेस और सपा विधानसभा उपचुनाव मिलकर लड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच इस मुद्दे पर श्रीनगर में बुधवार को चर्चा भी हुई। कांग्रेस ने दो सीटें गाजियाबाद और खैर मांगी हैं। गाजियाबाद सीट सपा देने को तैयार है। जबकि, खैर पर एक-दो दिन के भीतर ही अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव शामिल हुए थे। इंडिया गठबंधन की समन्वय टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूपी के उपचुनाव पर भी बातचीत हुई। यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें से मिल्कीपुर को छोड़कर शेष 9 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुका है।
विज्ञापन


सपा 9 अक्तूबर को ही मिल्कीपुर के साथ करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब प्रत्याशी उतारने के लिए कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और खैर सीटें बची हैं। सपा ने कांग्रेस को साफ कर दिया है कि कुंदरकी और मीरापुर सीटें उसे नहीं दी जा सकतीं। वहीं, सपा कांग्रेस को गाजियाबाद सीट देने के लिए तैयार है। साथ ही कांग्रेस को यह भी बता दिया गया है कि खैर में सपा के पास मजबूत प्रत्याशी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सपा के एक जिम्मेदार नेता ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ बताया कि कांग्रेस के न मानने पर खैर सीट भी उसे मिल सकती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि यूपी में इंडिया गठबंधन को बनाए रखने की जिम्मेदारी समाजवादी निभाएंगे।

नामांकन से पहले फाइनल हो जाएंगी हमारी सीटें -प्रमोद तिवारी

UP by-election: Akhilesh and Rahul met in Srinagar, both had a conversation, UP can give these two seats to Co
प्रमोद तिवारी, उप नेता राज्यसभा। - फोटो : अमर उजाला।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी मीडिया से कहा कि नामांकन से पहले हमारी सीटें फाइनल हो जाएंगी। नौ सीटों पर गठबंधन की तैयारी पूरी है। यहां बता दें कि यूपी की नौ सीटों के लिए नामांकन 18-25 अक्तूबर तक होंगे।

पहले क्यों वापस नहीं ली रिट-अवधेश प्रसाद

UP by-election: Akhilesh and Rahul met in Srinagar, both had a conversation, UP can give these two seats to Co
अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर सीट पर भाजपा नेता के याचिका वापस लिए जाने पर कहा कि यह सीट तो जून में ही रिक्त हो गई थी। पहले रिट क्यों वापस नहीं ली गई। भाजपा वहां हार से डर रही थी, इसलिए रिट वापस नहीं ली। रिट वापस लेने का जो काम अब हुआ, वो पहले हो जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed