{"_id":"69bab7ae82920036850bf9db","slug":"up-buses-to-other-states-will-run-from-lucknow-government-buses-will-be-available-for-these-states-including-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ से चलेंगी दूसरे राज्यों के लिए बसें, हरियाणा-राजस्थान सहित इन सूबों के लिए होंगी सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ से चलेंगी दूसरे राज्यों के लिए बसें, हरियाणा-राजस्थान सहित इन सूबों के लिए होंगी सरकारी बस
Wed, 18 Mar 2026 08:28 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:28 PM IST
सार
Inter-State Bus Service: यूपी से अब दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों में जाने के लिए परिवहन निगम की बसें उपलब्ध होंगी। इन राज्यों से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही लखनऊ से छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब आदि जगहों के लिए बसें चलाएगा। अंतरराज्यीय बस सेवाओं को विस्तार देने के लिए परिवहन मंत्री ने इन राज्यों की सरकारों को पत्र लिखकर बस संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और समन्वय मांगा है।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों ने बताया कि इन राज्यों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोग पढ़ाई, रोजगार, व्यवसाय आदि के लिए रहते हैं और पर्यटक भी सफर करते हैं। ऐसे में लखनऊ से सीधे इन राज्यों के लिए बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत हो जाएगी तथा आवागमन अधिक आसान हो सकेगा। निगम की आय में भी वृद्धि होगी। अधिकारियों बताया कि संबंधित राज्यों से अनुमति मिलने के बाद बसों के रूट, समय सारिणी और किराए की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन