फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP bureaucracy big game deployed two commandant in one battalion

गृह विभाग के बाबुओं का अजब खेल, एक-एक पीएसी बटालियन में तैनात कर दिए दो-दो सेनानायक

Fri, 11 Sep 2020 03:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Sep 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
UP bureaucracy big game deployed two commandant in one battalion
सांकेतिक - फोटो : social media
पुलिस महकमे में अफसरों की तैनाती कैसे हो रही है यह कोई नहीं जानता। पिछले दिनों कई जिलों में अपराधिक घटनाएं हुईं तो वहां के अफसरों के हटने के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन लंबे मंथन के बाद जब सूची आई तो उसमें भी खामियां ही खामियां नजर आईं। 
विज्ञापन


कई ऐसे जिले जहां हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी थीं, वहां के पुलिस कप्तान अपना पद बचाने में कामयाब हो गए।  पीएसी की किसी भी बटालियन में सेना नायक का एक ही पद होता है। यूपी में कई वाहिनी पीएसी में कोई सेना नायक नहीं है। लेकिन आधी रात को तबादलो की जो सूची जारी की गई। 
विज्ञापन


उसमें उन्नाव से हटाए गए रोहन पी कनय को चौथी बटालियन पीएसी प्रयागराज भेज दिया गया। यहां आईपीएस सुधा सिंह पहले से सेना नायक के पद पर तैनात हैं। इसी तरह लखीमपुर खीरी से हटाए गए सत्येंद्र कुमार को 23वीं बटालियन पीएसी मुरादाबाद भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद की 23वीं बटालियन में कुंवर अनुपम सिंह पहले से तैनात हैं। जो अधिकारी पहले से तैनात हैं उनका नाम सूची में नहीं है और उनके स्थान पर नए लोगों को भेज दिया गया। 

सूत्रों का कहना है कि तबादला सूची बनाने वाले बाबू ने चूक की है, जिसकी वजह से यह समस्या सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द इसमें सुधार किया जाएगा और कम से कम दो अफसरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव का आदेश जारी किया जाएगा। 

सूत्रों का कहना है लखनऊ में 35वीं बटालियन, मेरठ में छठीं बटालियन और सीतापुर में 11वीं बटालियन में सेनानायक का पद खाली पड़ा हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि जो संशोधित सूची जारी की जाएगी उसमें से इन बटालियन में से किसी में संबंधित अफसरों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed