{"_id":"17010c724847216b2abbe5d468768e24","slug":"up-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को पेश होगा बजट, 17 जुलाई को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को पेश होगा बजट, 17 जुलाई को मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jun 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानमंडल सत्र 19 जून से प्रारंभ होकर 18 जुलाई तक चलेगा। 20 जून को वित्तीय वर्ष 2014-15 का बजट पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान कुल 21 बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विधानसभा सचिव प्रदीप दुबे के मुताबिक 19 जून को अध्यादेश, अधिसूचनाएं और नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 23 से 26 जून तक बजट पर सामान्य चर्चा होगी।
27 जून को आय-व्यय की अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान होगा। 30 जून से तीन जुलाई तक बजट की अनुदान मांगों पर विचार और मतदान होगा।
चार जुलाई को आधा दिन असरकारी दिवस रहेगा और आधा दिन विधायी काम होंगे। सात से 10 जुलाई तक फिर बजट पर चर्चा और मतदान होगा। उसी दिन विनियोग विधेयक 2014 सदन में रखे जाएंगे और उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
14 से 16 जुलाई तक भी बजट पर बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी रहेंगी। 17 जुलाई को बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद मतदान होगा। 18 जुलाई को आधा दिन असरकारी कामों और आधा दिन विधायी कार्यों के लिए रहेगा।
विज्ञापन