{"_id":"669cc1a9ea94dbf2ae0bb083","slug":"up-budget-issued-for-the-betterment-of-facilities-in-hostels-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रावासों के कायाकल्प के लिए जारी हुआ बजट, बेहतर की जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रावासों के कायाकल्प के लिए जारी हुआ बजट, बेहतर की जाएंगी सुविधाएं
Sun, 21 Jul 2024 01:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:37 PM IST
सार
छात्रावासों के कायाकल्प के लिए समाज कल्याण विभाग ने 243.77 लाख रुपए जारी किए हैं। इस धनराशि से छात्रावासों की सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
समाज कल्याण विभाग की ओर से फतेहपुर में संचालित राजकीय कॉलेजों में अनुसूचित जाति छात्रावासों में सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 243.77 लाख रुपए जारी किया है। यह जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने दी। उन्होंने बताया कि जारी धनराशि से छात्रावासो की सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा ताकि वहां रहने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवार के बच्चों तक तकनीक आधारित आधुनिक शिक्षा का लाभ पहुंच सके। इसके लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति के साथ छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी ने दिया प्रखर हिंदुत्व के एजेंडे पर खड़े होने का संदेश, फैसले से उपचुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गोंडा ट्रेन हादसा: 'बहुत गड़बड़ लागत है लाइन, वेल्डिंग के पच्छू...' जेई और की-मैन की बातचीत का ऑडियो आया सामने
इसी क्रम में जनपद फतेहपुर में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, महिला डिग्री कालेज, फतेहपुर में छात्रावास मुख्य भवन के मरम्मत का कार्य, आन्तरिक जलमल कार्य, वाह्य जलमल कार्य, स्थल विकास, इलेक्ट्रिक कार्य, बोरिंग का कार्य, बाउंड्रीवाल गेट सहित, सीसी रोड़ एवं कैम्पस में लाइटिंग का कार्य कराने के लिए 124.41 लाख रुपये प्रदान किया गया है।
इसी तरह राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास खागा फतेहपुर में छात्रावास में मुख्य भवन के मरम्मत सहित विभिन्न कार्यों के लिए 119.36 लाख रुपये की वित्तिय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस प्रकार दोनों छात्रावासों के कायाकल्प के लिए कुल 243.77 लाख रुपये बजट उपलब्ध कराया गया है।