{"_id":"65bfa97e8a417a8c100dd2b9","slug":"up-budget-can-there-be-a-provision-to-provide-free-electricity-to-farmers-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का बजट: क्या किसानों के लिए हो सकता है फ्री बिजली देने का प्रावधान? 24 घंटे आपूर्ति की भी उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का बजट: क्या किसानों के लिए हो सकता है फ्री बिजली देने का प्रावधान? 24 घंटे आपूर्ति की भी उठी मांग
Mon, 05 Feb 2024 08:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 05 Feb 2024 08:06 AM IST
सार
यूपी का बजट पांच फरवरी को पेश होगा। इस बीच प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली देने के प्रावधान की मांग उठी है। साथ ही कहा गया है कि गांव और शहर को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो।
विज्ञापन
किसानों को फ्री बिजली देने की मांग।
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने सरकार से बजट में पूर्व की घोषणा के अनुसार किसानों की तत्काल फ्री बिजली देने, ग्रामीण और शहर सभी को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने, वितरण तंत्र को और मजबूत करने की मांग उठाई है। साथ ही आवश्यकतानुसार इसके लिए बजट की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने वेबिनार में उपभोक्ताओं के फीडबैक का हवाला देते हुए इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी समाप्त करने की मांग की है। साथ ही उत्पादन के क्षेत्र में और अधिक बिजली घर लगाने के लिए बजट की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने सिस्टम को अपग्रेड व वितरण तंत्र के लिए बजट में उचित प्रावधान की मांग की है।
विज्ञापन
वर्मा ने कहा कि उत्पादन के क्षेत्र में बजट में कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे राज्य विद्युत उत्पादन निगम उत्पादन के क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र में उत्पादन घर का निर्माण कर सकें। सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन लेने वाले को सस्ती बिजली देने के लिए बजट में प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन