{"_id":"63da60452e3ba136434a480c","slug":"up-budget-akhilesh-said-budget-has-increased-frustration-in-every-section-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2023 : अखिलेश ने कहा, बजट से हर वर्ग में बढ़ी निराशा, शिवपाल बोले- रोजगार व कारोबारी हितों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2023 : अखिलेश ने कहा, बजट से हर वर्ग में बढ़ी निराशा, शिवपाल बोले- रोजगार व कारोबारी हितों की अनदेखी
Wed, 01 Feb 2023 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:43 PM IST
सार
शिवपाल सिंह यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में रोजगार व कारोबारी हितों की अनदेखी की गई है। एमएसएमई व किसानों की आय बढ़ाने को लेकर बजट मौन है। नौजवानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों व्यापारियों और विशेषकर मध्य वर्ग के लिए यह बजट छलावा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है। पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी? भाजपा महंगाई व बेरोजगारी को और बढाया है। किसान, मजबूत, युवा , महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ी है। ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुंचाने के लिए है।
विज्ञापन
इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा लायन सफारी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। इस वीडियो में शेर दहाड़ रहा है और दीवार खुरच रहा है। सपा अध्यक्ष ने लिखा कि शायद इटावा लायन सफारी का चे सच्चा परंतु भूखा शेर इसलिए गुस्से में है क्योंकि भाजपा सरकार ने न तो उसकेभोजन व रखरखाव के लिए सही बजट दिया और न ही जोड़तोड़ कर बनाए गए उसके मेक इन इंडिया के लौह प्रतीक को मान देते हुए पिछले 10 साल से कोई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट यूपी में लगाई है।
विज्ञापन
उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में रोजगार व कारोबारी हितों की अनदेखी की गई है। एमएसएमई व किसानों की आय बढ़ाने को लेकर बजट मौन है। नौजवानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों व्यापारियों और विशेषकर मध्य वर्ग के लिए यह बजट छलावा है। यह आभासी स्क्रैच कार्ड है, जिसमें एक संदेश छुपा होता है - बेटर लक नेक्सट टाइम।
विज्ञापन
कागजी नाव जैसा बजट : आशुतोष
सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कागजी नाव जैसा है। इसमें किसानों एमएसपी व ऋणमाफी, पुरानी पेंशन, मदरसा शिक्षकों के केंद्रांश, महगाई पर कोई बात नहीं हुई है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मद में भी कटौती हुई है।