{"_id":"61a4d1ae9d2ebb00397d5079","slug":"up-bsp-supremo-mayawati-said-the-government-should-immediately-stop-the-atrocities-on-dalits","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, दलितों पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोके सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, दलितों पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोके सरकार
Mon, 29 Nov 2021 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Nov 2021 06:42 PM IST
सार
मायावती ने ट्विटर के जरिए के जरिए कहा कि प्रयागराज के बाद अब आजमगढ़ में भी दलित पति पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना अति दर्दनाक, दुखद एवं निंदनीय है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानून व्यवस्था एवं किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में दलित पति पत्नी की हत्या अति दुखद है। दलितों पर हो रहे अत्याचारों को सरकार तुरंत सख्ती से रोके। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों की दोनों सदनों में वापसी को लोकतंत्र की जीत बताया।
विज्ञापन
सोमवार को मायावती ने ट्विटर के जरिए के जरिए कहा कि यूपी में प्रयागराज के बाद अब आजमगढ़ में भी दलित पति पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना अति दर्दनाक, दुखद एवं निंदनीय है। दलितों पर आए दिन हो रहे ऐसे अत्याचारों को सरकार तुरंत सख्ती से रोके तथा दोषियों के विरुद्ध सही व सख्त कार्रवाई भी करे।
विज्ञापन
उन्होंने तीन कृषि कानूनों पर कहा कि संसद के दोनों सदनों में इन कानूनों की वापसी किसानों को थोड़ी राहत देने वाली है। साथ ही यह देश के लोकतंत्र की वास्तविक जीत है। यह सबक है सभी सरकारों केलिए कि वे सदन के भीतर व बाहर लोकतांत्रिक आचरण करें। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के क्रम में खासकर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने की मांग पर केंद्र सरकार की चुप्पी अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा इस पर भी सकारात्मक पहल की जरूरत है ताकि किसान खुशी खुशी अपने घरों को लौट सकें। केंद्र सरकार आंदोलित किसानों से पुन: गंभीर वार्ता शुरू करके देश में खेती किसानी व किसान परिवारों के वास्तविक उत्थान के लितए ठोस उपाय के लिए सही नीति का निर्धारण करे। ताकि देश में सभी जगह नई हरित क्रांति की शुरुआत हो सके। किसानों का जीवन खुशहाल हो सके।