{"_id":"6a225e955b5893d8fa0a758a","slug":"up-bsnl-will-get-free-land-to-install-mobile-towers-in-villages-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गांवों में बीएसएनएल को मोबाइल टॉवर लगाने के लिए मुफ्त मिलेगी जमीन, दुर्गम क्षेत्रों में मजबूत होगा नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गांवों में बीएसएनएल को मोबाइल टॉवर लगाने के लिए मुफ्त मिलेगी जमीन, दुर्गम क्षेत्रों में मजबूत होगा नेटवर्क
Fri, 05 Jun 2026 10:58 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:58 AM IST
सार
बीएसएनएल को मोबाइल टॉवर निर्माण के लिए प्रत्येक स्थान पर 200 वर्गमीटर भूमि दी जाएगी। इनमें 95 स्थान पूर्वी यूपी और 17 स्थान पश्चिमी यूपी में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : AI
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश के 112 नए चिह्नित स्थानों पर 4जी मोबाइल सेवाओं के विस्तार के लिए बीएसएनएल को ग्राम सभा की जमीन मुफ्त उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके लिए प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने संबंधित डीएम को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार, बीएसएनएल को मोबाइल टॉवर निर्माण के लिए प्रत्येक स्थान पर 200 वर्गमीटर (10 मीटर × 20 मीटर) भूमि दी जाएगी। इनमें 95 स्थान पूर्वी यूपी और 17 स्थान पश्चिमी यूपी में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
शासनादेश में साफ किया है कि केवल अनारक्षित श्रेणी की भूमि, जैसे नवीन परती, ऊसर और बंजर भूमि का ही हस्तांतरण किया जाएगा।