फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Brij Bhushan says he has a personal relationship with Akhilesh; notes that while he is in the BJP and Akhi

यूपी: बृजभूषण बोले- अखिलेश से मेरे व्यक्तिगत संबंध, मैं भाजपा में हूं, वह सपा में; विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा

Thu, 01 Oct 2026 05:22 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 01 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव से अपने व्यक्तिगत संबंधों की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग दलों में हैं और एक-दूसरे के खिलाफ नहीं बोलते। बृजभूषण ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा छोड़ने या सपा में जाने की घोषणा नहीं की।

विज्ञापन
UP: Brij Bhushan says he has a personal relationship with Akhilesh; notes that while he is in the BJP and Akhi
बृजभूषण शरण सिंह और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर अपने व्यक्तिगत संबंधों पर खुलकर बात की। अयोध्या पहुंचे बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश यादव से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले उनकी पार्टी से सांसद रह चुके हैं और अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं।

विज्ञापन


बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश उनकी तारीफ करते हैं तो वह भी उनकी तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा, ''मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता और वे मेरे खिलाफ नहीं बोलते।'' साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में हैं और अखिलेश यादव सपा के नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

पूर्व सांसद ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा, ''मुझे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना।'' इससे पहले भी वह 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं। बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार दोपहर दिल्ली से अयोध्या पहुंचे।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके अखिलेश यादव को लेकर दिए हालिया बयानों के बीच दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंधों को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हुई है। हालांकि, बृजभूषण ने भाजपा छोड़ने या सपा में शामिल होने की कोई घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed