फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board toppers to be honoured by Chief Minister Yogi adityanath.

यूपी सीएम ने अभिभावकों सहित किया प्रतिभा का सम्मान, दिए लाख रुपए और टैबलेट

Thu, 22 Jun 2017 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Jun 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
UP board toppers to be honoured by Chief Minister Yogi adityanath.
प्रत‌िभा सम्मान समारोह

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को आज लोकभवन में मुख्यमंत्री ने सम्मान‌ित क‌िया। कार्यक्रम में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री संदीप स‌िंह और राज्य मंत्री मोहस‌िन रजा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम ने दीप प्रज्जवल‌ित करके की। कार्यक्रम में सीएम ने कहा, मुझे अत्यंत प्रसन्नता है क‌ि यूपी सरकार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्म‌ानित करके खुद को सम्मानित महसूस कर रही है।

विज्ञापन


यूपी की माध्यमिक शिक्षा के परिणाम जब आने थे तो मैं भयभीत था क्योंकि इससे पहले बिहार का रिजल्ट आया था। मैंने दिनेश जी से पूछा कि परिणाम कब आ रहा है। उन्होंने बताया क‌ि 9 जून को। मुझे लगता था क‌ि बिहार की पुनरावृत्त‌ि यहां न हो जाए। पर परिणाम देखकर मुझे लगा क‌ि यहां के बच्चे मेहनत करते हैं। इसल‌िए मुझे लगा क‌ि यहां के बच्चों को सम्मानित करना चाह‌िए। हम सबको इस बात का ध्यान रखना होगा क‌ि व्यक्त‌ि के पुरुषार्थ का कोई विकल्प नहीं। अगर आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। आपकी सफलता इस बात को प्रदर्शित करती है क‌ि आपने, आपके परिवार ने और आपके शिक्षकों ने मेहनत की है। शिक्षा जगत में अच्छे लोग हैं लेकिन उन्हें मौका देना होगा। उनके सामने स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा रखनी होगी। 
विज्ञापन


पहली जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक एक ‌अभियान चलेगा, खूब पढ़ो, आगे बढ़ो। अब यूपी में कोई बच्चा ऐसा नहीं होगा जो स्कूल न जाए। हर बच्चे को यूनिफॉर्म से लेकर बैग, जूता-मोजा हम सब उपलब्ध करवाएं। हम सबको सौभाग्य है क‌ि प्रधानमंत्री प्रदेश के हैं और होने वाले राष्ट्रपत‌ि भी यूपी से हैं। विकास का रास्ता यूपी से होकर जाता है। विकास शिक्षा और संस्कारों से होगा। इसका प्रयास आज का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्चों को सुनाई रोचक कहानी

UP board toppers to be honoured by Chief Minister Yogi adityanath.
प्रत‌िभा सम्मान समारोह में योगी
सीएम ने बताया क‌ि कल मैं एक पुस्तक देख रहा था। उसमें रोचक प्रसंग था। एक युवक को गिरफ्तार किया गया। न्यायाधीश ने कहा, क्या तुम्हारी कोई इच्छा है? तो वो बोला क‌ि मेरे मां-बाप को भी जेल में डाला जाए। क्योंक‌ि जब मैंने पहली बार घर पर चोरी की तो मां ने नहीं डांटा। पड़ोस में चोरी की तो भी घरवालों ने नहीं रोका। धीरे-धीरे ये मेरे जीवन का हिस्सा बन गया। इसल‌िए मेरे साथ ये लोग भी दोषी हैं।

सीएम ने कहा क‌ि जीवन में कभी शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं। हमें मेहनत करके दिखाना है। निराशा करने की भावनाओं को दूर करना है। जीवन में पलायन के रास्ते को कभी न अपनाएं। जीवन पुरुषार्थ का नाम है। किसी कार्य को लेकर आप आगे बढ़ेंगे तो कल आपका होगा।

मुझे बहुत खुशी हुई जब मैंने देखा क‌ि 147 मेधावियों में 99 बालिकाएं हैं। ये बहुत अच्छी बात है क्योंक‌ि देश के कुछ हिस्सों में बालिकाओं की संख्या कम है। प्रधानमंत्री को बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा देना पड़ा। जो लोग भ्रूण हत्या करते हैं उन्हें देखना चाह‌िए क‌ि मेर‌िट लिस्ट में 99 बालिकाएं हैं। 

सीबीएसई बोर्ड में भी यूपी की बालिकाएं आगे रहीं। बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसके बाद भी उन्हें स्कूल नहीं जाने दिया जाता। इसके बाद भी भ्रूण हत्याएं हो रही हैं।

 

सीबीएसई औरआईसीएसई के बच्चे भी होंगे सम्मान‌ित

UP board toppers to be honoured by Chief Minister Yogi adityanath.
पगड़ी पहने प‌िता
सीएम ने कहा, लोग सोचते हैं क‌ि बालिकाएं हैं पढ़ाकर क्या करेंगे। ये खुशी की बात है क‌ि बालिकाएं देश में अपने झंडे गाड़ रही हैं। 

जो परिणाम आए हैं उसमें हाईस्कूल में भी टॉपर लड़की ही है। ये बालिका फतेहपुर से है। इसी तरह से इंटर में भी टॉप करने वाली बालिका है। बालिकाओं ने हर क्षेत्र में मेहनत की है, प्रगति की है और अपना लोहा मनवाया है। मैं इन बच्चों को बधाई देना चाहता हूं और कहना चाहता हूं क‌ि जीवन में कभी शॉर्टकट का रास्ता मत अपनाना। ये जीवन का मंत्र हो सकता है। 

सीएम ने कहा क‌ि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा क्योंक‌ि वो भी प्रदेश की प्रतिभा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को एक-एक लाख रुपये नकद और टैब्लेट द‌िए। इस बार मेधाव‌ियों के साथ उनके माता-प‌िता को भी सम्मान‌ित करने की पहल की गई है। मेधाव‌ियों के प‌िता को गुलाबी पगड़ी पहनाकर सम्मान‌ित क‌िया गया।

गत 9 जून को योगी ने मेधावियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी। 10वीं में इस वर्ष प्रथम दस स्थान पर 30 विद्यार्थी हैं। इनमें प्रथम स्थान पर तेजस्वी हैं। 12वीं में टॉप टेन में 87 छात्र-छात्राएं हैं। प्रथम स्थान पर प्रियांशी तिवारी हैं। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि मेधावियों को नकद राशि और पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed