फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board sylabus

किस टॉपिक से पूछे जाएंगे कितने अंकों के प्रश्न, छात्रों को मिलेगी जानकारी

Sun, 21 Jul 2019 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
up board sylabus
किस टॉपिक से आएंगे कितने अंकों के प्रश्न, छात्रों को मिलेगी जानकारी
विज्ञापन

लखनऊ। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2019-20 का सिलेबस ऑनलाइन जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्षा नौ से 12 तक का सिलेबस का संपूर्ण ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। जिसका न केवल स्कूल बल्कि छात्र भी लाभ उठा सकते हैं। सिलेबस में विभिन्न विषयों के मॉडल प्रश्न पत्रों के सहारे अंक विभाजन का फॉर्मेट भी समझाया गया है। छात्रों को इससे आसानी से जानरकारी मिल जाएगी कि किस-किस टॉपिक के कितने अंकों के प्रश्न पूरीक्षा में पूछे जाएंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए यह लाभदायक होगा।

सिलेबस में न केवल विषयवार पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई है बल्कि बोर्ड फॉर्म भरने व पंजीकरण करने के साथ दाखिले की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी गई है। हाईस्कूल के मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र 70 अंकों का होगा और 30 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। आंतरिक मूल्यांकन में कौन-कौन से टॉपिक शामिल किए गए हैं उसके बारे में भी जानकारी दी गई है। इंटर के प्रयोगात्मक विषयों का भी सिलेबस दिया गया है। बोर्ड ने जितने भी विषयों की मान्यता दी है उन सभी के बारे में जानकारी दी गई है। खासकर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की। इसमें सबसे खास बात यह है कि छात्रों को यह मालूम चल जाएगा विषय के कौन-कौन से टॉपिक से कितने अंक के प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे। इसका पूरा ब्यौरा दिया गया है। परीक्षा में कितने लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय आदि प्रश्नों के सभी प्रकार और उनके निर्धारित अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed