{"_id":"6447d13ac4cc40c3fd0fb54a","slug":"up-board-result-ankit-yadav-son-of-a-sweeper-topped-the-district-by-getting-964-percent-marks-in-inter-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result : सीतापुर में सफाईकर्मी के बेटे अंकित यादव ने इंटर में 96.4 फीसदी अंक पाकर किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result : सीतापुर में सफाईकर्मी के बेटे अंकित यादव ने इंटर में 96.4 फीसदी अंक पाकर किया जिला टॉप
Wed, 26 Apr 2023 01:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:27 AM IST
सार
इंटर में जिला टॉप करने वाले अंकित यादव बचपन से ही मेधावी रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने पूरे मनोयोग से पढ़ाई की। दो वर्ष पहले हाईस्कूल की परीक्षा में उन्हें 93.5 फीसदी अंक हासिल हुए थे।
विज्ञापन
अंकित यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम भी मंगलवार को घोषित कर दिेया गया। इंटर मीडिएट में सीता इंटर कालेज महमूदाबाद के विद्यार्थी अंकित यादव ने 96.4 फीसदी अंक पाकर जनपद में पहला स्थान पाया है। अंकित के पिता जिले के पहला विकास खंड अन्तर्गत बैरसापुर गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। अंकित की सफलता से न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे इलाके के लोगों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
इंटर में जिला टॉप करने वाले अंकित यादव बचपन से ही मेधावी रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने पूरे मनोयोग से पढ़ाई की। दो वर्ष पहले हाईस्कूल की परीक्षा में उन्हें 93.5 फीसदी अंक हासिल हुए थे। अंकित आईएएस बनना चाहते हैं। इंटर की परीक्षा के लिए वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने भी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया।
विज्ञापन
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के अंकित अपनी सफलता का श्रेय मां शकुन्तला को भी देते हैं। अंकित ने बताया कि विद्यालय परिवार से पढ़ाई में पूरा सहयोग मिलता रहा, इसलिए अच्छे नंबरों की उम्मीद थी, लेकिन यह नहीं सोचा था कि जिला टॉप कर जाएंगे।
विज्ञापन