{"_id":"680b402129ed9577c8080b55","slug":"up-board-result-2025-abhishek-got-second-position-in-high-school-and-anshika-got-fifth-position-in-the-state-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी के होनहारों का जलवा: हाईस्कूल में अभिषेक दूसरे और इंटर में अंशिका का प्रदेश में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी के होनहारों का जलवा: हाईस्कूल में अभिषेक दूसरे और इंटर में अंशिका का प्रदेश में पांचवां स्थान
Fri, 25 Apr 2025 02:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:53 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में बाराबंकी के होनहारों ने प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। यहां के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में मेरिट में स्थान प्राप्त कर अपने शिक्षकों व माता-पिता को गौरवांवित किया है।
विज्ञापन
बाराबंकी के टॉपर अभिषेक कुमार यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में बाराबंकी जनपद के मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। जिले के विद्यार्थियों ने न केवल मेरिट लिस्ट में जगह बनाई बल्कि अपने स्कूलों और अभिभावकों को गर्व से भर दिया।
विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर, रामसनेहीघाट के छात्र अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है। स्कूल में मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
श्री साईं इंटर कॉलेज की छात्रा आसना फातिमा जैदी ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की गदीर फातिमा और सारिका पांडे ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
एसएसएमआईसी फतेहपुर की शुभी वर्मा ने 96.83 प्रतिशत, श्री साईं इंटर कॉलेज की वर्तिका वर्मा ने 96.50 प्रतिशत और महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज के कलश वर्मा व द मॉडल एकेडमी, जैदपुर की सागुफ़ी मालिक ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप टेन में स्थान पक्का किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में भी जिले की बेटियों ने परचम लहराया। महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, कलश वर्मा ने दसवें स्थान पर कब्जा जमाया।