{"_id":"66254a1dd451dd82b00240c0","slug":"up-board-result-2024-prisoners-paased-the-10th-and-12th-exam-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : जेल में निरूद्ध बंदियों ने किया कमाल, हाईस्कूल की परीक्षा में प्राप्त किए 89 फीसदी से अधिक अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : जेल में निरूद्ध बंदियों ने किया कमाल, हाईस्कूल की परीक्षा में प्राप्त किए 89 फीसदी से अधिक अंक
Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
सार
हाईस्कूल की परीक्षा में जेल में बंद दो बंदियों ने 89 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, इंटरमीडिएट में 21 बंदियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में प्रदेश की कारागारों में निरूद्ध बंदियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इस बार 94 बंदियों ने हाईस्कूल जबकि 90 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
कारागार मुख्यालय के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा में विगत वर्ष 2022-23 में कुल 60 बंदियों के सापेक्ष इस वर्ष 98 बंदी परीक्षा में शामिल हुये जिसमें 94 बंदी उत्तीर्ण हुये। इसमें 74 बंदियों ने परीक्षा को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन
जिला जेल बरेली एवं जिला जेल लखनऊ में निरूद्ध दो बंदियों ने 89.83 प्रतिशत एवं 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में विगत वर्ष 2022-23 में कुल 52 बंदियों के सापेक्ष इस वर्ष 111 बंदी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 90 बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। 21 बंदियों ने प्रथम श्रेणी एवं 46 बंदियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
जिला जेल शाहजहांपुर एवं जिला जेल प्रतापगढ़ के दो बंदियों ने क्रमशः 75 प्रतिशत एवं 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। बता दें कि जेलों में बन्दियों को साक्षर करने हेतु ‘‘एक पढ़ाये एक’’ तथा ‘‘नया सवेरा’’ कार्यक्रम संचालित है।