फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Result 2024: prisoners paased the 10th and 12th exam.

यूपी बोर्ड : जेल में निरूद्ध बंदियों ने किया कमाल, हाईस्कूल की परीक्षा में प्राप्त किए 89 फीसदी से अधिक अंक

Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
सार

हाईस्कूल की परीक्षा में जेल में बंद दो बंदियों ने 89 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, इंटरमीडिएट में 21 बंदियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
UP Board Result 2024: prisoners paased the 10th and 12th exam.
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में प्रदेश की कारागारों में निरूद्ध बंदियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इस बार 94 बंदियों ने हाईस्कूल जबकि 90 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

विज्ञापन


कारागार मुख्यालय के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा में विगत वर्ष 2022-23 में कुल 60 बंदियों के सापेक्ष इस वर्ष 98 बंदी परीक्षा में शामिल हुये जिसमें 94 बंदी उत्तीर्ण हुये। इसमें 74 बंदियों ने परीक्षा को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन


जिला जेल बरेली एवं जिला जेल लखनऊ में निरूद्ध दो बंदियों ने 89.83 प्रतिशत एवं 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में विगत वर्ष 2022-23 में कुल 52 बंदियों के सापेक्ष इस वर्ष 111 बंदी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 90 बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। 21 बंदियों ने प्रथम श्रेणी एवं 46 बंदियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जेल शाहजहांपुर एवं जिला जेल प्रतापगढ़ के दो बंदियों ने क्रमशः 75 प्रतिशत एवं 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। बता दें कि जेलों में बन्दियों को साक्षर करने हेतु ‘‘एक पढ़ाये एक’’ तथा ‘‘नया सवेरा’’ कार्यक्रम संचालित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed