फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Now students can take admission in class 10th and 12th till October 6, the date of application for registration and examination extended

यूपी बोर्ड : दसवीं और बारहवीं में अब छह अक्तूबर तक होगा छात्रों का दाखिला, पंजीकरण और परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी

Thu, 23 Sep 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Sep 2021 07:20 PM IST
सार

छात्रों के ब्योरे और जमा परीक्षा शुल्क की सूचना ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि 16 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
UP Board: Now students can take admission in class 10th and 12th till October 6, the date of application for registration and examination extended
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ व 11 के छात्रों के पंजीकरण और कक्षा 10 व 12 के छात्रों के बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। नई समय सारिणी के तहत कक्षा 10 और 12 में अब स्कूल 6 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं। वहीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि भी 6 अक्तूबर निर्धारित कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं छात्रों के ब्योरे और जमा परीक्षा शुल्क की सूचना ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि 16 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक है। इसके बाद प्रति छात्र 100 रुपये की दर से विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क  कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क वाले छात्रों का विवरण 19 अक्तूबर मध्य रात्रि तक ऑनलाइ जमा करना होगा। वहीं कक्षा नौ व 11 के छात्रों का पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा करने और वेबसाइट पर ऑनलाइन ब्योरा अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक है।
विज्ञापन


तीन स्तर पर होंगे हस्ताक्षर
अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहब लाल मिश्रा ने बताया कि नई समय सारिणी के तहत ही दाखिला लेने और आवेदन करने के निर्देश हैं। अब काफी संख्या में छात्र पंजीकरण व बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु स्कूल में पहुंच रहे हैं। छात्रों के ब्योरे सही हों इसके लिए उनके विवरण को अभिभावक, कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित कर अपलोड करना होगा। ताकि नाम, विषय आदि में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed