{"_id":"a78a62bfd5deca12df1fd9401675c6bd","slug":"up-board-highschool-inter-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर का परिणाम 25 और हाईस्कूल का 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर का परिणाम 25 और हाईस्कूल का 30 को
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 16 May 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परिणाम क्रमश: 25 एवं 30 मई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा-2014 की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परिणाम क्रमश: 25 एवं 30 मई को घोषित किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3127066 एवं हाईस्कूल परीक्षा में 3993199 अर्थात कुल 7120265 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से लगभग सात लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
इस प्रकार लगभग 64 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला होगा। यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा तीन मार्च से चार अप्रैल के बीच हुई थी।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 11 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच कराया गया।
यूपी बोर्ड की सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शैल यादव ने अमर उजाला से बताया कि इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम यूपी बोर्ड मुख्यालय इलाहाबाद से क्रमश: 25 एवं 30 मई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड की सभापति शैल यादव एवं सचिव शकुंतला यादव की ओर से की जाएगी।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.myresultplus.com, www.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।