फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Extended the date of filling the 10th examination form, registration in 9th and 11th till September

यूपी बोर्ड: बढ़ाई गई दसवीं के परीक्षा फार्म भरने की डेट, 9वीं और 11वीं में पंजीकरण अब 10 सितंबर तक

Fri, 25 Aug 2023 09:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Aug 2023 09:43 PM IST
सार

शासन के अनुसार कक्षा 10 व 12वीं के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क प्राप्त करने/आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि 16 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है। 

विज्ञापन
UP Board: Extended the date of filling the 10th examination form, registration in 9th and 11th till September
यूपी बोर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने वर्ष 2024 के बोर्ड परीक्षा (10वीं व 12वीं) का फार्म भरने व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी है। हालांकि बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा।

विज्ञापन


शासन के अनुसार कक्षा 10 व 12वीं के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क प्राप्त करने/आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि 16 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है। 10 सितंबर तक 100 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालाना के माध्यम से कोषागार में जमा किए जा सकेंगे। वहीं विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना, शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर इसी तिथि तक अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


11 से 13 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड सूचना की जांच कर सकेंगे लेकिन इसमें अपडेशन नहीं हो सकेगा। 14 से 20 सितंबर तक ऑनलाइन विवरण में संशोधन किया जा सकेगा लेकिन नया पंजीकरण नहीं होगा। वहीं कक्षा नौ व 11वीं के पंजीकरण करने की तिथि भी 25 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. रुपेश कुमार ने बताया कि 50 रुपये पंजीकरण शुल्क की दर से कोषागार में एकमुश्त जमा व शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विद्यार्थियों के विवरण 11 से 13 सितंबर तक चेक किया जा सकेगा। 14 सितंबर को इसे संशोधित किया जा सकेगा। किंतु कोई नया पंजीकरण या सूचना अपलोड नहीं की जा सकेगी। वहीं 30 सितंबर तक संस्था की ओर से पंजीकृत अभ्यर्थियों के फोटो युक्त सूची व शुल्क की सूचना प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालय में जमा कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed