फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board examination duty

सेवानिवृत्त शिक्षक भी करेंगे बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

Mon, 15 Mar 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
up board examination duty
लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन व बोर्ड परीक्षा ड्यूटी इस बार 70 वर्ष से कम उम्र के शिक्षक भी कर सकेंगे। इन दिनों बोर्ड परीक्षा ड्यूटी व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले के शिक्षकों का ब्योरा मांगा जा रहा है। इसमें उन सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है, जिनकी आयु 70 वर्ष नहीं हुई है। डीआईओएस ने सभी स्कूलों को परिषद की वेबसाइट पर शिक्षकों का ब्योरा अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान अक्सर कई शिक्षकों के न आने से दिक्कत खड़ी हो जाती है। ऐसे में इस बार सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी इस कार्य के लिए आमंत्रित किया गया है। जिनकी आयु 70 वर्ष नहीं हुई है वे जिस विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे, वहां से मूल्यांकन के लिए ब्योरा अपलोड करा सकते हैं। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को छोड़ बाकी जितने भी शिक्षकों का ब्योरा अपलोड करना है वे सभी नियमित होने चाहिए। अंशकालिक शिक्षक मूल्यांकन के लिए अर्ह नहीं हैं। शिक्षकों को नाम, स्कूल, नियुक्ति तिथि, अनुभव, विषय, अर्हता, मोबाइल नंबर, योग्यता आदि का ब्योरा देना है। हाईस्कूल विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो-दो शिक्षकों की आवश्यकता होगी। इनके लिए योग्यता बता दी गई है। डीआईओएस ने बताया कि 20 मार्च तक परिषद की वेबसाइट पर ब्योरा अपलोड कर 22 मार्च तक इसकी हार्ड कॉपी परीक्षा कार्यालय में भी जमा करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed