फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Exam: Papers will start reaching the centers from February 19, action will be taken in case of absenc

यूपी बोर्ड परीक्षा: 19 फरवरी से केंद्रों पर पहुंचेंगे पेपर, केंद्र व्यवस्थापक के गैरहाजिर होने पर कार्रवाई तय

Sat, 17 Feb 2024 06:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

UP Board Exam:22 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियों चल रही हैं। 19 फरवरी से परीक्षा केंद्रों में पेपर भेजने का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
UP Board Exam: Papers will start reaching the centers from February 19, action will be taken in case of absenc
22 फरवरी से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी है। परीक्षा केंद्र पर जिन कर्मी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, पेपर भेजने व परीक्षा के दौरान गैरहाजिर मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी। नकलविहिन बोर्ड परीक्षा हो इसके लिए परिषद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

विज्ञापन


22 फरवरी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरु होगी। परीक्षा केंद्रों पर 19 फरवरी से पेपर भेजे जाएंगे। जिले में बने कंट्रोल रुम से पेपर भेजते समय वरिष्ठ शिक्षक व स्थानीय पुलिस कर्मी भी साथ होंगे। परीक्षा केंद्र पर पेपर पहुंचने के दौरान मौके पर तीनों केंद्र व्यवस्थापक अनिवार्य रुप से मौजूद रहेंगे। केंद्र में बने स्ट्रांग रुम में पेपर रखने के बाद उसकी चाभी मजिस्ट्रेट व्यवस्थापक के पास होगी। विषय बोर्ड परीक्षा शुरु होने से एक घंटे पहले स्ट्रांक रुम खोला जाएगा और उसकी रिकाडिंग अनिवार्य रुप से होगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में 19 फरवरी को सभी केंद्रों पर बोर्ड का पेपर भेजा जाएगा। सिटी स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कालेज में बने कंट्रोल रुम से पेपर अन्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। इस दौरान विभाग की ओर से नामित वरिष्ठ शिक्षक व सुरक्षा कर्मी साथ होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के साथ ही स्ट्रांग रुम की निगरानी परिषद की ओर से की जा रही है। किसी भी स्थिति में लापरवाही पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र पर होगी विशेष निगरानी
राजधानी में 12 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र चिंन्हित किया गया है। इनमें शिव नंद इंटर कालेज, आर्दश इंटर कालेज, एसकेडीएम इंटर कालेज व अवध एकेडमी इंटर कालेज शामिल है। इसके अलावा लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कालेज, रामा कंवेंट इंटर कालेज, गोविंद इंटर कालेज, कृष्णा इंटर कालेज,शिवराम इंटर कालेज, एसबीएन इंटर कालेज, यूबीएस इंटर कालेज व विद्या पब्लिक इंटर कालेज को अतिसंवेदनशील केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि ज्यादातर सेंटर नये है। यहां की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए अतिसंवदेनशील केंद्र घोषित किया गय है। केंद्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed