फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP workshop for social media on 27 August.

UP BJP: लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर ताकत बढ़ाएगी भाजपा, 27 अगस्त को लखनऊ में कार्यशाला

Wed, 23 Aug 2023 12:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Aug 2023 12:55 PM IST
सार

भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर ताकत बढ़ाने के लिए रणनीति बना रही है। इसके लिए 27 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।
 

विज्ञापन
UP BJP workshop for social media on 27 August.
बी एल संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ताकत बढ़ाएगी। सोशल मीडिया के जरिये मतदाताओं तक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष (इंडिया) पर भी हमला बोला जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्लेटफार्म के जरिये चुनाव प्रचार के टिप्स देने 27 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के लिए भाजपा का प्लान: सवा करोड़ मतदाता बढ़ाने के लिए चलाएगी ‘वोटर चेतना महाअभियान’
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम योगी सहित 40 नेता-मंत्री करेंगे प्रचार


पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का महत्व बताने के साथ ही उसके सकारात्मक उपयोग के गुर सिखाएंगे। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करने, विपक्ष पर हमलावर रहने, पार्टी के कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने का भी प्रशिक्षण देंगे।

सोशल मीडिया के जरिये अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा। चुनाव में प्रचार और बैठकों के लिए डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed