फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will prepare 1.5 lakh volunteers to deal with the third wave

यूपी : तीसरी लहर से निपटने को डेढ़ लाख स्वयं सेवक तैयार करेगी भाजपा

Sun, 27 Jun 2021 08:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Jun 2021 08:48 PM IST
सार

प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर निकाय वार्ड में एक महिला और एक पुरुष कार्यकर्ता को कोरोना रोकथाम का प्रारंभिक प्रशिक्षण देकर स्वयंसेवक के रूप में तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: BJP will prepare 1.5 lakh volunteers to deal with the third wave
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

विस्तार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए भाजपा प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक तैयार करेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर निकाय वार्ड में एक महिला और एक पुरुष कार्यकर्ता को कोरोना रोकथाम का प्रारंभिक प्रशिक्षण देकर स्वयंसेवक के रूप में तैयार किया जाएगा। प्रदेश भर में इसके लिए कार्यकर्ताओं के चयन की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बीते दिनों हुई पार्टी बैठक में सामने आया कि दूसरी लहर में ग्रामीणों के संक्रमण के प्रति जागरूक नहीं होने, संक्रमित होने के बाद उपचार नहीं लेने और प्रारंभिक मदद नहीं मिलने के कारण गांवों में संक्रमण तेजी से फैला और मौतें भी अधिक हुईं। गांवों में संक्रमण फैलने और मौतें अधिक होने का नुकसान पार्टी को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उठाना पड़ा। 
विज्ञापन


तीसरी लहर अगस्त के अंत तक आने की आशंका जताई जा रही है जो करीब अक्तूबर के अंत तक तक चलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका नुकसान नहीं हो और जनता में यह संदेश जाए कि महामारी के दौर में भी भाजपा उनके साथ खड़ी थी। इसी के मद्देनजर हर जिले में तीन से पांच लोगों की समिति बनाई जा रही है, इसमें दो डॉक्टर भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय समिति में शामिल डॉक्टर हर ग्राम पंचायत और निकाय वार्ड में तैनात होने वाले दो-दो स्वयंसेवकों को वर्चुअल प्रशिक्षण देंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने क्षेत्रवार जिलों में गठित होने वाली समितियों की समीक्षा का काम भी शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed