फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will go from village to village for the service and harmony of Corona victims, the campaign will run till July 15

यूपी : कोरोना पीड़ितों की सेवा और सद्भाव के लिए गांव-गांव जाएंगे भाजपाई, 15 जुलाई तक चलेगा अभियान

Fri, 11 Jun 2021 02:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Jun 2021 02:26 PM IST
सार

10 जून से प्रदेश में शुरू हुए सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत जहां एक हजार से अधिक पीएचसी गोद लिए जाएंगे, वहीं हर जिले में एक से दो पोस्ट कोविड सेंटर संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: BJP will go from village to village for the service and harmony of Corona victims, the campaign will run till July 15
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव के विधिवत शंखनाद से पहले भाजपा कोरोना पीड़ितों की सेवा और सद्भाव के जरिये जनता के बीच पहुंचेगी। 10 जून से प्रदेश में शुरू हुए सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत जहां एक हजार से अधिक पीएचसी गोद लिए जाएंगे, वहीं हर जिले में एक से दो पोस्ट कोविड सेंटर संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए लोगों का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। इन सेवा कार्यों के जरिये पार्टी योगी सरकार की उपलब्धियां, कोरोना प्रबंधन, श्रमिकों व प्रवासियों की मदद सहित अनेक योजनाओं की जानकारी न सिर्फ जनता के बीच लेकर जाएंगे, बल्कि अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़वाकर लाभांवित भी कराएंगे। 15 जुलाई तक चलने वाले अभियानों के जरिये 98 संगठनात्मक जिलों के गांवों और शहरों में जनता के बीच पहुंचने की योजना है।
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला तथा प्रदेश मंत्री संजय राय को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि जिलों में पोस्ट कोविड सेंटर का संचालन किया जाएगा। इसमें कोरोना संक्रमण से निगेटिव हुए लोगों में कमजोरी, शुगर, शरीर में दर्द या अन्य दुष्प्रभावों के लिए चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। पोस्ट कोविड सेंटर संचालन के लिए महामंत्री अनूप गुप्ता और प्रदेश मंत्री रामचंद्र कनौजिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी के सांसद, विधायक, आयोगों, निगमों, बोर्डों के अध्यक्षों की ओर से पीएचसी-सीएचसी को गोद लेकर सक्षम स्वास्थ्य केंद्र बनाने का बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत और प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी को प्रभारी नियुक्त किया है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले इसके लिए उनकी सहायता भी करेंगे। इस अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य तथा प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश को प्रभारी नियुक्त किया है। कोरोना के कारण जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है उन परिवारों के घर जाकर उनसे मुलाकात करेंग और उनकी मदद का प्रयास करेंगे।


जनता की समस्या और संकट के समाधान में जुटी पार्टी : स्वतंत्र देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के खिलाफ  अभियान में आदर्श स्थापित किए हैं। आपदा के दौर में मोदी-योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार और संगठन जनता की समस्याओं और संकट के समाधान में जुटे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को मूलमंत्र मानकर अपनी क्षमता के साथ जन-जन की सेवा में लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed