फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP state president Swatantra Dev Singh said, Akhilesh is not digesting Kashi's rejuvenation

यूपी : स्वतंत्र देव और सिद्धार्थनाथ ने अखिलेश पर बोला हमला, प्रदेश अध्यक्ष बोले- नहीं पच रहा काशी का कायाकल्प

Mon, 13 Dec 2021 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Dec 2021 10:03 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए स्तवंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री को लेकर जो ओछी प्रतिक्रिया दी है

विज्ञापन
UP: BJP state president Swatantra Dev Singh said, Akhilesh is not digesting Kashi's rejuvenation
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को काशी का कायाकल्प पच नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ अखिलेश को सद्बुद्धि दे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए स्तवंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री को लेकर जो ओछी प्रतिक्रिया दी है वह दिखाती है कि काशी का कायाकल्प और भारतीय संस्कृति का बढ़ता गौरव उनको पच नहीं रहा। उन्होंने कहा कि  काशी के कायाकल्प और भारतीय संस्कृति के गौरव की टीस अखिलेश के मन मे बनी हई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण कर देश की जनता का सैकड़ों वर्षों का सपना साकार किया है।

विज्ञापन


सपा और शिक्षा में क्या सरोकार : सिद्धार्थनाथ
कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि शिक्षा समाजवाद का कभी कोई सरोकार नहीं रहा है। इन दोनों का रिश्ता उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुब जैसा है। सिद्धार्थनाथ ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक ट्वीट के जवाब में जारी बयान में कहा कि यह सर्वविदित है कि अपने हर कार्यकाल में सपा ने शिक्षा का बंटाधार किया। बोर्ड से लेकर उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन और अन्य परीक्षाओं की शुचिता का सत्यानाश कर दिया। सपा के राज में सत्ता की सरपरस्ती में नकल माफिया खूब फले-फूले। सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में मेरिट का कोई मतलब नहीं था।
विज्ञापन


इस बाबत विज्ञापन निकलने के साथ ही सपा के लोग झोला लेकर निकल पड़ते थे। झोले में तय दक्षिणा देने वालों का अंतिम रूप से चयन होता था। इसमें भी स्वजातीय लोगों की संख्या अधिक होती थी। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अपने ट्वीट में अखिलेश ने जिस लैपटॉप का जिक्त्रस् किया है उसमें भी सपा ने करोड़ों रुपये का घोटाला कर डाला था। घोटाला तो इन लोगों ने बेरोजगारों के नाश्ते-पानी तक में कर डाला। उन्होंने कहा कि न जाने अखिलेश और उनकी मंडली इतना झूठ कहां से लाती है और इतनी बेशर्मी से सार्वजनिक रूप से बोल भी लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed