{"_id":"63229a444d174d3be174cb1e","slug":"up-bjp-state-chief-says-mla-should-not-work-arbitrarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, बोले- मनमाने तरीके से काम न करें विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, बोले- मनमाने तरीके से काम न करें विधायक
Thu, 15 Sep 2022 08:51 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Sep 2022 08:51 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौर और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के साथ बैठक की और उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कुछ जिलों में विधायकों के इशारे पर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विधायक जिले में मनमानी से काम नहीं करें। जब तक प्रदेश स्तर से निर्णय नहीं होगा पार्टी के किसी भी ब्लॉक प्रमुख या जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौर, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को नगरीय निकाय चुनाव के लिए किए जा रहे परिसीमन को अपने स्तर पर चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी सभी जनप्रतिनिधियों को सक्रिय होकर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में 15 दिन तक चलने वाले 15 कार्यक्रमों में भी सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल होना है। 25 सितंबर को किसी ना किसी बूथ पर जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुनना है।
विज्ञापन
उन्होंने विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव की तैयारियों में भी जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र व जिला स्तर पर गठित टीम के जरिये नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी कार्यक्रमों की फोटो रिपोर्ट और फोटो प्रदेश व क्षेत्रीय कार्यालय में ईमेल करने के साथ नमो एप और सोशल मीडिया पर भी अपलोड करनी होगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और अनूप गुप्ता भी मौजूद थे।