फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP releases list of regional and wing in-charges; Dilip Patel appointed in-charge of Awadh region.

UP: भाजपा ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी की, दिलीप पटेल बने अवध क्षेत्र के प्रभारी; देखिए लिस्ट

Sat, 08 Aug 2026 12:41 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 08 Aug 2026 12:41 PM IST
सार

भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों की नई सूची जारी की है। प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। नई नियुक्तियों से पार्टी के अभियानों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।

विज्ञापन
UP: BJP releases list of regional and wing in-charges; Dilip Patel appointed in-charge of Awadh region.
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की सूची के अनुसार छह नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रमेश सिंह को काशी तथा अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


मोर्चा स्तर पर भी पार्टी ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। राजेश चौधरी को युवा मोर्चा और संजय राय को पिछड़ा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा तथा डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश मंत्री नरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना (संयोजक), अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ संयोजक और राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए लिस्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन



Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed