फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP MLAs are not taking intrest in party's work.

UP BJP: मतदाता बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे भाजपा विधायकों को नसीहत, हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य

Sat, 18 Nov 2023 10:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Nov 2023 10:33 AM IST
सार

भाजपा के संगठन मंत्री ने कहा है कि हर हाल में मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने विशेषकर छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
UP BJP MLAs are not taking intrest in party's work.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे वोटर चेतना अभियान में अवध क्षेत्र के भाजपा सांसद और विधायक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को अवध क्षेत्र के सांसद, विधायक, मंत्रियों और जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने की नसीहत दी।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में धर्मपाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ और विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों को संगठन के साथ मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने युवाओं विशेषकर छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। इसके लिए विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों और मतदाता केंद्रों पर विशेष शिविर लगाने को कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम बोले: दो गांवों के बीच एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी होने पर बनेगी सड़क, रोड की होगी पांच साल की गारंटी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दीपावली-छठ में ट्रेन यात्रा: 80 हजार रह गए वेटिंग में, रेलवे ने कमाए 48 लाख, हर कैंसिल टिकट पर 60 रुपये कमाई


उन्होंने बताया कि अभियान के लिए 22 नवंबर को जिलास्तर पर, 23 नवंबर को विधानसभा स्तर पर और 24 नवंबर को सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक होगी। 25 व 26 नवंबर और 2 व 3 दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र भरे जाएंगे। 26 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद घर-घर दस्तक देकर मतदाता बनाने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत, प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल, सतीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed