फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP meet for Loksabha Election 2024.

भाजपा का मिशन-80: प्रभारी बोले- अब भी चुनाव जीत का रिकाॅर्ड नहीं बना तो चूक हमारी ही रहेगी

Wed, 21 Feb 2024 12:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Feb 2024 12:52 AM IST
सार

भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण से बने माहौल से  हमें सिर्फ जीतना ही नहीं है बल्कि रिकॉर्ड बनाना है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
UP BJP meet for Loksabha Election 2024.
भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपना काम कर दिया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे प्रदेश और देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गया है। अब इस माहौल में केवल चुनाव जीतना ही नहीं हैं, बल्कि रिकाॅर्ड बनाना है। इस माहौल में भी चुनाव जीत का रिकाॅर्ड नहीं बना तो इसका मतलब यही रहेगा कि हमारे काम में ही कोई कमी या चूक रही है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को पहली बार प्रदेश पदाधिकारियों से मुखातिब बैजयंत पांडा ने प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने का एजेंडा सौंपा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर हो रहे कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण और लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया भाषण पढ़कर सुनाने की व्यवस्था की जाए। कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। राम मंदिर के निर्माण से यूपी ही नहीं, पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना है। इस माहौल को बरकरार रखते हुए उसे वोट में तब्दील कर यूपी की सभी 80 सीटें जीतनी हैं। कहा कि योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था को बेहतर कर देश में आदर्श स्थापित किया है। इस बदलाव को बूथ स्तर तक बताना है। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को नमो एप से जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें कार्यकर्ता : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और संबंध बनाएं। जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच भी बेहतर समन्वय बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए, क्योंकि वह बोलता कुछ नहीं है, लेकिन देखता सब कुछ है। सीएम ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह या 10 मार्च तक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना 100 दिन का कार्यक्रम बनाकर चुनावी कार्य शुरू करना चाहिए। कहा कि बूथ जीत गए तो चुनाव जीत जाएंगे, इस मंत्र के साथ काम करेंगे तो लक्ष्य पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। 25 दिन में 50 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। डबल इंजन की सरकार ने हर मोर्चे पर काम किया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कमजोर बूथ की जिम्मेदारी सहकारिता को
पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में सहकारिता का बड़ा सम्मेलन होना है। हर जिले में सहकारिता के डेढ़ सौ से दो सौ कार्यकर्ताओं को सी श्रेणी के कमजोर बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने गांव चलो अभियान, लाभार्थी संपर्क, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के युवा सम्मेलन, स्मार्ट महिला सम्मेलन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क सहित अन्य अभियानों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। बताया कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम बूथ स्तर तक पहुंच रहे हैं। 87 प्रतिशत बूथ कमेटी का सत्यापन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed