{"_id":"6291c02fd1e411670b230861","slug":"up-bjp-may-decide-new-state-bjp-chief-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: आज हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: आज हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है भाजपा
Sat, 28 May 2022 11:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 May 2022 11:54 AM IST
सार
भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राज्य सरकार में मंत्री हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नया प्रदेश अध्यक्ष पिछड़े वर्ग या फिर ब्राह्मण समाज का हो सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आज यानी शनिवार को हो सकती है। पार्टी किसी ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। ऐसे में पार्टी नेतृत्व कार्यसमिति से पहले नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।
पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है।
विज्ञापन