फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP made many changes in party for Loksabha Election 2024.

भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी : संजय राय अवध और गोविंद शुक्ला गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी बने

Tue, 21 Nov 2023 06:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Nov 2023 06:35 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक छह क्षेत्रों से लेकर 98 जिलों तक प्रभारियों की नई टीम तैनात की है। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पाने के लिए बड़े जिलों में अनुभवी पदाधिकारियों, पूर्व मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
UP BJP made many changes in party for Loksabha Election 2024.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक छह क्षेत्रों से लेकर 98 जिलों तक प्रभारियों की नई टीम तैनात की है। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पाने के लिए बड़े जिलों में अनुभवी पदाधिकारियों, पूर्व मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संजय राय को अवध, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को गोरखपुर, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को काशी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को कानपुर-बुंदेलखंड, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को पश्चिम और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर और जिला में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। रायबरेली की जिम्मेदारी गोंडा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा को दी गई है। अंबेडकर नगर में एमएलसी पदम सेन चौधरी, बाराबंकी में एमएलसी अवनीश सिंह, गोंडा में एमएलसी विजय बहादुर पाठक, बलरामपुर में राहुल राज रस्तोगी, बहराइच में शिव भूषण सिंह, श्रावस्ती में शिव नायक वर्मा, अयोध्या महानगर में विजय प्रताप सिंह, अयोध्या जिला में मिथलेश त्रिपाठी और उन्नाव में अर्चना मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया है। सीतापुर में नीरज सिंह, लखीमपुर खीरी में बासुदेव मौर्य, हरदोई में शंकर लोधी को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी रामपुर में राजा वर्मा, मुरादाबाद जिला और महानगर में राजेश यादव, शामली में विकास अग्रवाल, अमरोहा में सत्यपाल पाल, बिजनौर में हरिओम शर्मा, सहारनपुर में वाईपी सिंह, सहारनपुर जिला में डी.के शर्मा, मुज्जफरनगर में सूर्यप्रकाश पाल, मेरठ महानगर में विजय शिवहरे, मेरठ जिला में मयंक गोयल गाजियाबाद महानगर और जिला में एमएलसी मानवेंद्र सिंह, हापुड़ में सत्यपाल सैनी, नोएडा महानगर में कांता कर्दम गौतमबुद्ध नगर में प्रमोद गुप्ता, बागपत में डॉ. चंद्र मोहन, संभल में हेमंत राजपूत और बुलंदशहर में बसंत त्यागी को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सपा और कांग्रेस में आ सकते हैं यूपी के कई बीजेपी सांसद, टिकट कटने के डर से खोज रहे हैं विकल्प

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: कांग्रेस छोड़ दूसरे दलों में गए नेताओं की घर वापसी कराएगी पार्टी, तैयार हो रही है जिलेवार सूची


ब्रज क्षेत्र के प्रभारी
आगरा महानगर में धर्मेंद्र सिंह, आगरा जिला में अमित बाल्मिकी, मथुरा महानगर और जिला में अशोक कटारिया, फिरोजाबाद महानगर और जिला में ब्रजबहादुर, एटा में हर्षवर्धन शर्मा, अलीगढ़ जिला में मानवेंद्र सिंह लोधी, अलीगढ़ महानगर में एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, हाथरस में डीपी भारती, मैनपुरी में अनिल चौधरी, कासगंज में पूनम बजाज, बरेली महानगर में मोहित बेनीवाल, बरेली जिला में देवेंद्र चौधरी, आंवला में दोदराम कुशवाहा, शाहजहांपुर महानगर और जिला में सुरेश राणा, पीलीभीत में गुलशन आनंद और बदायूं में दिनेश कुमार शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है।

कानपुर क्षेत्र के प्रभारी
कन्नौज में इंद्रपाल पटेल, औरैया में आनंद सिंह, कानपुर देहात में अशोक राजपूत, कानपुर ग्रामीण में राधेश्याम पांडेय, कानपुर दक्षिण एवं उत्तर में पंकज सिंह, फतेहपुर में रंजना उपाध्याय, जालौन में अशोक जाटव, झांसी ग्रामीण व महानगर में संत विलास शिवहरे, ललितपुर में सुरेश अवस्थी, हमीरपुर में देवेश कोरी, फर्रुखाबाद में शिव महेश दुबे, महोबा में संजीव, बांदा में रामकिशोर साहू, चित्रकूट में अनिल यादव और इटावा कमलावती सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है।

गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी
गोरखपुर महानगर एवं जिला में सलिल विश्नोई, संतकबीरनगर में अजय सिंह गौतम, बस्ती में समीर सिंह, सिद्धार्थनगर में हरिचरण कुशवाहा, महाराजगंज में राम जियावन मौर्य, देवरिया में संतराज यादव, कुशीनगर में शकुंतला चौहान, आजमगढ़ में घनश्याम चौहान, लालगंज में मेहरू राजभर, मऊ में आनंद शुक्ला और बलिया में नीलम सोनकर को प्रभारी नियुक्त किया है।

काशी क्षेत्र के प्रभारी
वाराणसी महानगर और जिला में एमएलसी अरुण पाठक, गाजीपुर में राकेश दिवेदी, प्रतापगढ़ में कौशलेंद्र पटेल, भदोही में नागेंद्र रघुवंशी, जौनपुर में अशोक चौरसिया, मछलीशहर में संतोष पटेल, सुल्तानपुर में मीना चौबे, अमेठी में शंकर गिरी, प्रयागराज महानगर में महेश श्रीवास्तव, प्रयागराज गंगापार में उत्तर मौर्य, प्रयागराज यमुनापार में सुशील त्रिपाठी , चंदौली में अनामिका चौधरी, मिर्जापुर में सरोज कुशवाहा, कौशांबी में अवधेश गुप्ता और सोनभद्र में अमरनाथ यादव को प्रभारी नियुक्त किया है।

मोर्चा के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त
भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को प्रभारी और प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा एवं सुरेश पुासी को सह प्रभारी, महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को प्रभारी और प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर एवं शकुंतला चौहान को सह प्रभारी नियुक्त किया है।


किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को प्रभारी, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे और शंकर गिरी को सह प्रभारी, पिछडा वर्ग मोर्चा में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह को प्रभारी, पूनम बजाज एवं अभिजात मिश्रा को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत को प्रभारी, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, डीपी भारती को सह प्रभारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय को प्रभारी, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को सह प्रभारी नियुक्त किया है। अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को प्रभारी और अमित बाल्मीकि को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

15 फीसदी नए प्रभारी बने
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 15 फीसदी नए प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं 85 फीसदी मौजूदा प्रभारियों के जिले बदले गए हैं। कुछ जिलों में जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी के बीच मनमुटाव के चलते भी प्रभारी बदले गए हैं।

सूची बनाने पर जताई नाराजगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ जिलाध्यक्षों की ओर से जिलों की टीम में बदलाव के लिए सूची बनाने पर नाराजगी जताई। कुछ जिलाध्यक्षों ने प्रदेश नेतृत्व की हरी झंडी के बिना ही टीम में बदलाव की सूची तैयार कर मुख्यालय को भेज दी थी। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर चलें, किसी को घर बैठाने की नहीं सोचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed