फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up bjp leaders will get bonus

यूपी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा 'मेहनत का इनाम'

Wed, 04 Jun 2014 11:01 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jun 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
up bjp leaders will get bonus
केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री मनोनीत होते ही यूपी भाजपा के अच्छे दिन आ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का इनाम मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को अपने पाकशास्त्र का दीवाना बना देने वाले और पार्टी के फर्श से अर्श तक के सफर के साथी भोला के भी अच्छे दिन आ गए।

सिर्फ भोला के नहीं अखबार नवीसों के सेवा में तत्पर रहने वाले चंदर व त्रिभुवन के चेहरे पर भी मुस्कराहट खिल गई है। सिर्फ यह तीन ही नहीं बल्कि प्रदेश भाजपा कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में काम करने वाले लगभग 100 कर्मचारियों के चेहरे खिलने वाले हैं।

चेहरे खिले भी तो क्यों न जब उन्हें दो दिन बाद दो महीने का बोनस मिलने जा रहा हो। वह भी बढ़े वेतन के आधार पर । उम्मीद यह भी है कि कुछ दिनों बाद एक महीने का बोनस और मिल जाए।
विज्ञापन

दिल्ली कार्यालय ने की थी घोषणा

up bjp leaders will get bonus

दरअसल, जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारियों को तीन-तीन महीने का बोनस देने की घोषणा की थी।

तभी से पार्टी के प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के बीच इस बात की उत्सुकता थी कि केंद्रीय कार्यालय की तर्ज पर उनके भी अच्छे दिन आएंगे या नहीं।

पर, अब यह प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। प्रदेश भाजपा इसी महीने के वेतन के साथ कर्मचारियों को दो महीने का वेतन अलग से बतौर बोनस देने जा रही है।

इसी महीने होगा भुगतान

up bjp leaders will get bonus

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बताते हैं कि इसी महीने इसका भुगतान हो जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर तीन महीने का बोनस देने के सवाल पर वह कहते हैं कि प्रयास कर रहे हैं कि ऐसा हो जाए। पर, इसके लिए संसाधनों की व्यवस्था करनी होगी।

अगर यह सुलभ हो जाता है तो एक महीने का बोनस और दे देंगे। पर, दो महीने का वेतन बतौर बोनस इसी महीने मिल जाएगा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर 58 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें ड्राइवर से लेकर लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक शामिल हैं।

लगभग इतने ही कर्मचारी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालयों पर हैं। वैसे वाजपेयी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कर्मचारियों की तनख्वाह में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है। यह बढ़ोतरी औसतन चार से पांच हजार रुपये की है।

एक वाजपेयी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद की थी। दूसरी मोदी की लखनऊ में महारैली के आसपास की गई। इस समय कर्मचारियों का वेतन औसतन छह-सात हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक वेतन मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार वह कोशिश में हैं कि कर्मचारियों की सुविधाएं और बेहतर हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed