फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP inspected election preparations in all 403 assembly constituencies, state president and both deputy C

UP: भाजपा ने परखीं सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियां, बूथ पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी CM

Wed, 22 Jul 2026 10:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

UP Assembly Elections: यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। 
 

विज्ञापन
UP: BJP inspected election preparations in all 403 assembly constituencies, state president and both deputy C
लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल हुए पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश संगठन के गठन के बाद भाजपा ने जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारी मजबूत करने का काम शुरू किया है। बीते बुधवार को पार्टी ने प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया। इन सम्मेलनों के जरिये बूथ अध्यक्षों का सत्यापन किया गया। साथ ही बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों को भी परखा गया।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह इसमें शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सभी मंत्री, सांसद व विधायक भी बूथ स्तर पर उतरे। उन्होंने जमीनी हकीकत का जायजा लिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 1.80 लाख से अधिक बूथ अध्यक्षों के साथ नेताओं ने संवाद किया। इस मौके पर बूथ अध्यक्षों को माइक्रो मैनेजमेंट का गणित भी समझाया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सम्मेलन में भाग लिया। पंकज चौधरी सीतापुर में उपस्थित रहे। केशव प्रसाद मौर्या बरेली में और ब्रजेश पाठक शाहजहांपुर में बूथ अध्यक्षों से मिले। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वाराणसी में बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र समझाया। नेताओं ने बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक कार्ययोजना और विजय की रणनीति साझा की। बूथ अध्यक्षों को ''बूथ जीता-चुनाव जीता'' और ''मेरा बूथ सबसे मजबूत'' के संकल्प के साथ चुनावी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed