फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP incharge starts working on mission Uttar Pradesh.

नेताओं के परिवार नहीं, कार्यकर्ताओं को लड़ाएंगे पंचायत चुनाव, नए प्रदेश प्रभारी ने शुरू किया मिशन यूपी पर काम

Thu, 03 Dec 2020 10:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
UP BJP incharge starts working on mission Uttar Pradesh.
बैठक में भाजपा के यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा इसी महीने पंचायत चुनाव को लेकर मंडलीय बैठकों के जरिये जमीनी फीडबैक लेगी और इनके परिसीमन, आरक्षण के साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में जुटेगी। नेताओं के परिवार नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा।

विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में हुई भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों तथा क्षेत्रीय सह महामंत्री (संगठन) की बैठक में यह फैसला किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए राधामोहन सिंह ने संगठन की चार अलग-अलग बैठकों से मिशन यूपी की शुरुआत की। इनमें दो बैठकों का प्रमुख मुद्दा पंचायत चुनाव रहा जबकि दो बैठकों में मुख्य मुद्दा 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव रहे। संगठनात्मक कार्यक्रमों का खाका भी खींचा गया। सह प्रभारी बनाए गए सुनील ओझा, सत्या कुमार एवं संजीव चौरसिया भी बैठकों में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनात्मक पकड़ व पहुंच को और मजबूत बनाने पर विचार

बैठक में पंचायत चुनाव के जरिये पार्टी की जमीनी संगठनात्मक पकड़ व पहुंच को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने काफी पहले से ही पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी, जिसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग भाजपा से पंचायतों का चुनाव लड़ना चाहते हैं।

विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर सहमति दिखी कि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया जाए। संगठन के पदाधिकारी, विधायक, सांसद या अन्य लोगों के परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाने से परहेज किया जाए।

तय हुआ कि मंडलों में 20 दिसंबर तक सम्मेलन करके पंचायत चुनाव के सिलसिले में कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक ले लिया जाए। इसमें किसान आंदोलन से लेकर पंचायतों की अपेक्षाओं तक पर बात की जाए ताकि उसके आधार पर रणनीति बनाई जा सके।

पंचायतों के आरक्षण पर लगातार नजर रखने का फैसला किया गया

फिलहाल कार्यकर्ताओं के जरिये पूरा ध्यान पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनाव के दौरान उठने वाले मुद्दों को समझने पर दिया जाएगा।

पंचायतों के परिसीमन पर नजर रखते हुए कोशिश की जाएगी कि पंचायतों का आकार-प्रकार भाजपा के लिए राजनीतिक तौर पर बहुत प्रतिकूल तो नहीं हो रहा। पंचायतों के आरक्षण पर लगातार नजर रखने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed