{"_id":"6542070b3c20e76e0b0ade3b","slug":"up-bjp-five-people-from-every-booth-will-come-in-bjp-dalit-sammelan-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी भाजपा: अनुसूचित जाति सम्मेलन में हर बूथ से आएंगे पांच स्वजातीय लोग, हर विधानसभा से दो हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी भाजपा: अनुसूचित जाति सम्मेलन में हर बूथ से आएंगे पांच स्वजातीय लोग, हर विधानसभा से दो हजार लोग
Wed, 01 Nov 2023 01:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:36 PM IST
सार
लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित होने वाले भाजपा के अनुसूचित जाति के सम्मेलन में हर बूथ से पांच लोग और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो हजार लोगों को एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि 2 नवंबर को स्मृति उपवन में होने वाले अनुसूचित जाति (एससी) सम्मेलन में अवध क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से पांच-पांच अनुसूचित जाति वर्ग के लोग शामिल होंगे। सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अवध क्षेत्र से जुड़े एससी वर्ग के मंत्री संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कमलेश मिश्रा ने मंगलवार को अवध क्षेत्र के कार्यालय पर मीडिया को बताया कि अवध क्षेत्र में 32,666 बूथ और 82 विधानसभा क्षेत्र हैं। प्रत्येक बूथ से पांच और विधानसभा क्षेत्र से दो हजार लोग सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के लिए पार्टी ने चार पहिया वाहनों और बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा विधायकों के लिए चुनौती बना दलित सम्मेलन, हर विधानसभा क्षेत्र से दो हजार दलित जुटाने हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - श्रावस्ती: नो मेंस लैंड से दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल लगा रहा मोबाइल टावर, आंतरिक सुरक्षा के लिए बढ़ा खतरा
जिला प्रवासी तैनात: अवध क्षेत्र कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक में अनुसूचित जाति सम्मेलन के लिए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को 15 जिलों में जिला प्रवासी नियुक्त किया गया। वहीं, सम्मेलन की तैयारी के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के विधानसभा क्षेत्रवार प्रमुख भी नियुक्त किए गए।
बैठक में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय, प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, विजय प्रताप सिंह और नीरज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।