फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief warns om prakash rajbhar.

भाजपा ने राजभर को दी वार्निंग, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- संयमित रहें, अन्यथा उठाएंगे कदम

Mon, 14 May 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
UP BJP chief warns om prakash rajbhar.
भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं योगी सरकार में काबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर को संयमित रहने की हिदायत दी है। पांडेय ने कहा कि सरकार के खिलाफ रोज-रोज बयान देना ठीक नही हैं। राजभर अपने मंत्रिमंडलीय उत्तरदायित्व का निर्वहन करें, अन्यथा भाजपा आवश्यक कदम उठाएगी। वे रविवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि भाजपा सहयोगी संगठनों के साथ सामंजस्य और सद्भाव बनाकर चल रही है। राजभर से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया है। उम्मीद है कि राजभर समझ जाएंगे। अन्यथा भाजपा उनके खिलाफ आवश्यक कदम उठाने को विवश होगी।
विज्ञापन


आगरा विधायक जगल लाल गर्ग की ओर से रिश्वतखोरी व कमीशन के पत्र पर पांडेय ने कहा कि इस पर संज्ञान लिया गया है, गर्ग से बात की जाएगी। उन्होंने 14 अप्रैल से 5 मई तक चले ग्राम स्वराज अभियान में रात्रि चौपाल में न जाने वाले मंत्री व सांसदों को भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि यूपी में कांग्रेस और सपा की सरकारों ने सहकारिता को सुख सुविधा का माध्यम बना लिया। भाजपा पहली बार सहकारिता चुनाव में सक्रिय हुई है, उसके अच्छे परिणाम आए हैं। सहकारिता में निर्वाचित पदाधिकारियों को जनकल्याण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

चिदंबरम पर चुप्पी तोड़ें राहुल

UP BJP chief warns om prakash rajbhar.

पांडेय ने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम, उनकी पत्नी, पुत्र व पुत्रवधु की ब्रिटेन के कैम्ब्रिज शहर में 5.37 करोड़ की जायदाद और ब्रिटेन में ही 80 लाख की एक अन्य संपत्ति है। इसके अलावा 3.28 करोड़ की अमेरिका में भी संपत्ति की जानकारी मिली है।

आयकर विभाग की चार्जशीट और चेन्नई हाईकोर्ट की ओर से चिदंबरम की याचिका खारिज करने से प्रमाणित होता है कि चिदंबरम भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि चिदंबरम के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले प्रमाणित होने के बाद वे उनके साथ है या उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

मोर्चों के प्रभारी नियुक्त
पांडेय ने बताया कि मोर्चो के कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्षों को मोर्चों का प्रभारी नियुक्त किया हैं। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक को ओबीसी, पंकज सिंह को किसान, अशोक कटारिया को युवा, गोविंद नारायण शुक्ल को एससी, विद्यासागर सोनकर को एसटी, सलिल विश्नोई को अल्पसंख्यक और प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय को महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed