फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP Chief says former governments of UP were like Gazni and Gauri era.

यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- गजनी और गौरी जैसे रहे हैं पिछली सरकारों के शासन

Sun, 05 Dec 2021 10:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Dec 2021 10:44 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मौसमी बीमारी के कारण सीजनल हिंदू बन रहे हैं। सपा सरकार ने धार्मिक अस्मिता से खिलवाड़ का कोई अवसर नहीं छोड़ा था।

विज्ञापन
UP BJP Chief says former governments of UP were like Gazni and Gauri era.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार का शासन मुगल आक्रांता गौरी और गजनी के शासन जैसा था। प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव मौसमी बीमारी के कारण सीजनल हिंदू बन गए हैं। सपा सरकार ने धार्मिक अस्मिता से खिलवाड़ का कोई अवसर नहीं छोड़ा था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामलला व बाबा विश्वनाथ के दरबार में पापों के लिए अखिलेश यादव को देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सपा सरकार में तुष्टीकरण की नीति के चलते त्योहार मनाना मुश्किल होता था। जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार में अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीपावली, बरसाने की होली और कृष्ण जन्मोत्सव जैसे आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था जबकि योगी सरकार में कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed