{"_id":"65f6976b3b21a2e7900230ab","slug":"up-bjp-chief-says-bjp-activists-will-work-hard-to-make-narendra-modi-pm-again-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- फिर से मोदी सरकार बनाने में जुटेंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- फिर से मोदी सरकार बनाने में जुटेंगे कार्यकर्ता
Sun, 17 Mar 2024 12:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:40 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। भाजपा का कार्यकर्ता उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव होने जा रहा है। जिसमें फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को अपना परिवार मानने वाले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछला एक दशक सुशासन, सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ पूर्व समेत यूपी की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी, सरकारी संपत्तियों से हटने लगे पोस्टर-बैनर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चुनाव की घोषणा के साथ ही पुख्ता कानून-व्यवस्था में जुटी पुलिस, बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इस अवधि में हर वर्ग के कल्याण के लिए काम हुआ है। सरकार की प्रत्येक नीति में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की सोच स्पष्ट दिखाई दी है। योजनाओं और नीतियों का लाभ प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के मिला है।