फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief press conference in Lucknow.

UP BJP:भाजपा अध्यक्ष बोले - सत्ता में रहते हुए भूपेश बघेल ने किया सट्टा कारोबार, पूछे ये पांच सवाल

Sun, 05 Nov 2023 09:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Nov 2023 09:36 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की नई नजीर पेश की है। महादेव एप मामले में सीएम को 500 करोड़ रुपये रिश्वत देने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
UP BJP chief press conference in Lucknow.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारत में कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक पार्टी है। आजादी के बाद दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। कांग्रेस सरकार में जल, थल और नभ में भ्रष्टाचार किया गया है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई नजीर पेश की है। वह सत्ता में रहकर सट्टा कारोबार खेल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महादेव एप के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। 500 करोड़ रुपये से अधिक पैसा दिया गया है। ईडी की जांच में यह मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में नकदी लाने की जानकारी सामने आई है जिस पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ईडी ने पांच करोड़ की धनराशि बरामद की है। ईडी ने महादेव एप से जुड़े लोगों की कुछ बेनामी संपत्तियां भी जब्त की हैं। कई लोगो को गिरफ्तार किया है। भाजपा छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछ रहा है कि छत्तीसगढ़ में हुए इस भ्रष्टाचार में उनका पैसा है या नहीं है। 


ईडी ने कहा है कि असीम दास ने स्वीकार किया है कि यह धनराशि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए खर्च करने के लिए लाई गई थी। महादेव एप के बेनामी खाते का भी पता चला है जिसे जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। महादेव एप की धनराशि को छत्तीसगढ़ के नेताओं और अफसरों को बांटने का काम किया गया है।

भाजपा ने किए भूपेश से सवाल
- क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे ?
- क्या यह सच है कि असीम दास को एक वॉइस मैसेज से ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाए और भूपेश बघेल को चुनाव खर्च के लिए पैसा दें?
- क्या यह सच है कि असीम दास नामक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामद हुए हैं?
- क्या यह भी सच है कि दो नवंबर को होटल टाइटन में असीम दास से पैसा बरामद हुआ है?
- क्या यह सच है कि अलग-अलग बैंक एकाउंट से 15 करोड़ रुपये की रकम पीएमएलए के तहत फ्रीज की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed