{"_id":"65740685462adbb77509c0a8","slug":"up-bjp-chief-bhupendra-singh-chaudhary-addressed-media-in-lucknow-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के घर से मिले 225 करोड़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- पाई-पाई लौटानी होगी... ये मोदी की गारंटी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के घर से मिले 225 करोड़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- पाई-पाई लौटानी होगी... ये मोदी की गारंटी है
Sat, 09 Dec 2023 02:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:25 PM IST
सार
भाजपा ने कांग्रेस नेता के घर मिले 225 करोड़ रुपये की नकदी मामले को लेकर प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को एटीएम बना रखा है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश की जनता के सामने कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से 200 करोड़ रुपये बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन लूट और दलाली की गारंटी है। जनता से लूटी गई पाई-पाई लौटानी होगी ये मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब एक कांग्रेस सांसद के पास 225 करोड़ मिले हैं तो अन्य नेताओं के पास कितना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर की वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाली तस्वीरें... प्रथम तल लगभग तैयार, पढ़ें पूरा अपेडट
ये भी पढ़ें - Barabanki: काशी की तर्ज पर महादेवा में बनेगा कॉरीडोर, प्रथम चरण में खर्च किए जाएंगे 30 करोड़
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को एटीएम बना दिया है। कांग्रेस के पास सिर्फ हिंदुत्व और सनातन से नफरत ही बची है। घमंडिया गठबंधन के नेता लूट-खसोट करते हैं।
उन्होंने कहा कि जब ईडी-सीबीआई कार्रवाई करती है तो घमंडिया गठबंधन के नेता इसका विरोध करते है। आज इस मुद्दे पर सभी जिलों में प्रदर्शन कर कांग्रेस का विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन एक बेमेल गठबंधन है। विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम और प्रशासन पर सवाल खड़ा कर लोकतंत्र का अपमान करता है।
ये है पूरा मामला: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की शराब कंपनी बोध डिस्टिलरी के ठिकानों पर तीन दिन से चल रहे छापे में आयकर विभाग ने अब तक 225 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शराब कंपनी के बोलनगिरी जिले के सुदपदा में एक ठिकाने से शुक्रवार को 156 बैग नकदी मिली है। मशीनों ने इनमें से करीब 7 बैग की नकदी गिनी, जो 20 करोड़ रुपये है।