फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Biometric attendance mandatory in government secondary schools, attendance slip to be attached with salary

यूपी: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, वेतन बिल के साथ लगानी होगी अटेंडेंस स्लिप

Sun, 14 Jul 2024 09:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jul 2024 09:35 AM IST
सार

Biometric attendance: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चल रहे डिजिटल अटेंडेंस के मामले के बीच अब प्रदेश राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में  बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। 

विज्ञापन
UP: Biometric attendance mandatory in government secondary schools, attendance slip to be attached with salary
कर्मचारियों की हाजिरी पर सरकार सख्त (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे डिजिटल अटेंडेंस के विरोध के बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही इसे वेतन बिल के साथ प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है। इससे अब यहां भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर सख्ती की जाएगी।

विज्ञापन


राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में 2022 में व उससे पूर्व भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने का आदेश हुआ था। इसके परिणामस्वरूप काफी जीआईसी, जीजीआईसी में यह व्यवस्था लागू भी हुई है। किंतु ग्रामीण क्षेत्र के काफी राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालयों में यह व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने प्रदेश के सभी 2389 से अधिक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इसे प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी डीआईओएस को पत्र भेजकर कहा है कि पूर्व में इसे लेकर निर्देश दिए गए थे। सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य की जाती है। इस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रधानाध्यापक अनिवार्य रूप से शिक्षकों-कर्मचारियों के हर महीने के वेतन बिल के साथ बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी भेजेंगे। उसी के आधार पर वेतन बिल पास करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि पहले सभी विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य की भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगवाई जाए। क्योंकि अधिकारी कार्यालय में मिलते नहीं हैं, उनके कनिष्ठ और पटल सहायक भी। ऐसे में अगर पहले यहां बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर सख्ती नहीं की गई तो राजकीय विद्यालय के शिक्षक भी इस आदेश का विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed