फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Big change in teacher recruitment rules, B.Ed now mandatory for lecturers in secondary schools

यूपी: शिक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, माध्यमिक विद्यालयों में लेक्चरर के लिए अब बीएड हुआ अनिवार्य

Thu, 24 Apr 2025 05:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 24 Apr 2025 05:46 AM IST
सार

Teacher recruitment in UP: यूपी में एडेड कॉलेजों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। अब एडेड माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती के लिए राजकीय विद्यालय की योग्यता लागू कर दी गई है। 

विज्ञापन
UP: Big change in teacher recruitment rules, B.Ed now mandatory for lecturers in secondary schools
माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम अर्हता को राजकीय विद्यालयों के लिए निर्धारित अर्हता के समान कर दिया गया है। इसमें लेक्चरर के लिए बीएड अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने इसके लिए संशोधित शैक्षिक योग्यता का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी संशोधित योग्यता आदेश के अनुसार अभी तक हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, पाली समेत कंप्यूटर समेत 49 विषयों में संबंधित कोर्स में पीजी होने पर लेक्चरर पद पर नियुक्ति होती थी। संशोधित नियमों के अनुसार अब संबंधित विषय में पीजी के साथ बीएड होना भी अनिवार्य होगा। हालांकि शारीरिक शिक्षा में यूजी डिग्री के साथ एमपीएड योग्यता तय की गई है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार इसी तरह एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) पद के लिए कुछ विषयों में इंटर पास, कुछ में स्नातक के साथ बीएड की डिग्री तय थी। अब संबंधित विषय में स्नातक के साथ बीएड अनिवार्य किया गया है। जानकारी के अनुसार अभी तक एलटी ग्रेड भर्ती में संगीत व अन्य विषयों में इंटर व समकक्ष कई योग्यताएं निर्धारित थीं। कई बार यह देखने में आया था कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी विभिन्न प्राइवेट संस्थानों से इसकी डिग्री बनवा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब विभाग की ओर से योग्यता निर्धारित किए जाने के बाद काफी संख्या में लंबित चल रही शिक्षक भर्ती को गति मिलेगी। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि अब शैक्षिक योग्यता स्पष्ट कर दी गई है। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में भी योग्य शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed