फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Before the constable recruitment exam, a scam was made on Telegram promising to provide the exam for eigh

UP: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर आठ हजार में पेपर देने का झांसा, स्ट्रांग रूम पहुंचे प्रश्नन-पत्र

Sun, 07 Jun 2026 07:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Jun 2026 07:45 AM IST
सार

constable recruitment in UP: यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा 8 से दस जून के बीच होनी है। इस बीच पेपर लीक कराने की खबरें सामने आई हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Before the constable recruitment exam, a scam was made on Telegram promising to provide the exam for eigh
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों से ठगी का प्रयास शुरू हुआ है। टेलीग्राम पर यूपीपी एग्जाम पेपर नाम से चैनल मिला। इस पर परीक्षा का पेपर 8 हजार रुपये में उपलब्ध कराने का झांसा दिया जा रहा था। क्यूआर कोड और बैंक खाते का विवरण भी साझा किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भर्ती बोर्ड के सतर्कता प्रकोष्ठ में तैनात इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच डिप्टी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जायसवाल को सौंपी गई।

विज्ञापन


पुलिस चैनल संचालक और बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अफवाहों से बचने और परीक्षा पर ध्यान देने की अपील की है। जांच एजेंसियां सक्रिय हैं ताकि परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो। परीक्षा 8 से 10 जून तक आयोजित होनी है।

विज्ञापन

स्ट्रांग रूम पहुंचे पेपर

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित जिलों के स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों के परिवहन और भंडारण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है। वहीं, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एसटीएफ, साइबर सेल और जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए परीक्षा केंद्रों, स्ट्रांग रूम और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पेपर लीक, सॉल्वर गैंग और नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ की विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और अन्य डिजिटल माध्यमों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह, फर्जी प्रश्नपत्र या परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा की तिथि से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को पहले जिला सूचना पर्ची डाउनलोड करनी होगी, इसके बाद ही वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी www.uppbpb.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए upcons2025.com/upcondiad2025/ लिंक उपलब्ध कराया गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल सूचना पुलिस या भर्ती बोर्ड को देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed