फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Basic Teacher: Mutual transfer program continues, transfer process will be completed by June 19

यूपी बेसिक शिक्षक: परस्पर तबादले का कार्यक्रम जारी, 19 जून तक पूरी की जाएगी तबादले की प्रक्रिया

Tue, 11 Jun 2024 09:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Jun 2024 09:42 PM IST
सार

UP Basic Teacher: लंबे समय से परस्पर तबादले के लिए परेशान बेसिक शिक्षकों को राहत मिली है। तबादलों की प्रक्रिया 19 जून तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
UP Basic Teacher: Mutual transfer program continues, transfer process will be completed by June 19
प्राइमरी स्कूल के टीचर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में बेसिक विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षकों की मांग पर विभाग ने परस्पर तबादले का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी प्रक्रिया 19 जून तक पूरी की जाएगी। वहीं उच्च न्यायालय के आदेश पर दोबारा तबादले के लिए भी शिक्षकों को अनुमन्य किया गया है। किंतु इसका लाभ उन्हें ही मिलेगा जो रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में पिछले साल तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें जिले के अंदर परस्पर तबादले तो पूरे हो गए लेकिन एक से दूसरे जिले में तबादले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी रिलीविंग नहीं हो सकी थी। इसके लिए शिक्षक लगातार मांग कर रहे थे और दो दिन से निदेशालय में धरने पर भी बैठे हैं। इस बीच बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के निर्देश पर सचिव बेसिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि शिक्षक जिन्होंने पूर्व में स्थानांतरण का लाभ ले लिया था, उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए थे। इन्हें न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत परस्पर तबादले के लिए अनुमन्य किया गया है। यह शिक्षक 12 जून तक आवेदन पत्र रिसेट कर सकेंगे। रिसेट आवेदन को बीएसए 13-14 जून को सत्यापित करेंगे। शिक्षक 15 से 18 जून तक जोड़ा बना सकेंगे। परस्पर तबादले के लिए योग्य शिक्षकों को 19 जून को कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 2500 वह शिक्षक भी तबादला पाएंगे जो पिछले साल दिसंबर-जनवरी में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबाले की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। उनकी सिर्फ रिलीविंग होनी है। बता दें कि 18 जून को गर्मी की छुट्टियों के बाद परिषदीय विद्यालय खुल रहे हैं और पूर्व में विभाग ने कहा था कि गर्मी की छुट्टियों में इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed