फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Basic Teacher: Another promotion date passed, list not uploaded in 32 districts

यूपी बेसिक शिक्षक: प्रमोशन की एक और तिथि बीती, 32 जिलों में नहीं अपलोड हुई सूची, बीएसए लगा रहे अड़ंगा?

Thu, 21 Dec 2023 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Dec 2023 06:59 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने छूटे हुए 32 जिलों को निर्देश दिया है कि वह निर्धारित समय में पदोन्नति की कार्यवाही पूरी कर सूची पोर्टल पर अपलोड करें। हालांकि शासन के निर्देश पर बीएसए भारी पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
UP Basic Teacher: Another promotion date passed, list not uploaded in 32 districts
धरने पर बैठे प्राइमरी शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में चल रही पदोन्नति की प्रक्रिया फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही है। शासन की ओर से इसके लिए निर्धारित एक और तिथि बीत गई। किंतु अभी भी 32 जिलों की पदोन्नत शिक्षकों की सूची पोर्टल पर नहीं अपलोड की। वहीं सूची बनाने के आधार पर भी शिक्षकों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शासन ने पांच दिसंबर को प्रदेश के सभी बीएसए को जारी निर्देश में कहा था कि वह वरिष्ठता सूची जारी करते हुए 12 दिसंबर तक पात्रता के आधार पर खाली पदों पर पदोन्नति की जाएगी। पदोन्नत शिक्षकों की सूची 16 दिसंबर तक पोर्टल पर अपलोड करनी थी। शासन की ओर से दी गई एक यह तिथि भी बीत गई लेकिन अभी तक 43 जिलों ने ही सूची पोर्टल पर अपलोड की है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने छूटे हुए 32 जिलों को निर्देश दिया है कि वह निर्धारित समय में पदोन्नति की कार्यवाही पूरी कर सूची पोर्टल पर अपलोड करें। हालांकि शासन के निर्देश पर बीएसए भारी पड़ रहे हैं। खास यह कि फरवरी से चल रही इस प्रक्रिया के अब तक पूरा न होने पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की कोई जिम्मेदारी नहीं तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने का आधार कुछ जिलों में जन्मतिथि तो कुछ जगह पर नियुक्ति की तिथि ली गई है। टीईटी को लेकर कोई भी स्पष्टता नहीं की गई है। इसी तरह विभाग के अनुसार बाराबंकी में कोई भी पद खाली नहीं है लेकिन यहां की सूची अपलोड कर दी गई है। ऐसे में विभाग की प्रक्रिया में कुछ भी स्पष्टता नहीं है।


शिक्षकों पर न दें अनावश्यक दबाव
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने बेसिक विद्यालयों में फेस रिकग्निशन आधारित उपस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा है कि बेसिक शिक्षकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से प्रेरणा ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना व्यवहारिक नहीं है। शिक्षकों को उनके निजी पहचान पत्र पर सरकारी सिम खरीदने का दबाव दिया जा रहा है। इस असंवैधानिक आदेश का जब शिक्षक विरोध कर रहा है जो समाज में उसकी नकारात्मक छवि प्रस्तुत की जा रही है। उन्होंने इस साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों में महिला शिक्षिकाओं की फोटो की सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति, वेतन विसंगति, परस्पर तबादले, कैशलेश चिकित्सा सुविधा समेत एक दर्जन से अधिक मांगें लंबित हैं, इन पर कार्यवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed