{"_id":"660a2714e36276a8b00d01bc","slug":"up-basic-schools-of-up-open-on-changed-timings-from-today-timings-of-secondary-schools-also-changed-know-th-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज से बदले हुए समय पर खुले यूपी के बेसिक स्कूल, माध्यमिक स्कूलों का भी समय बदला, जानिए नई टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज से बदले हुए समय पर खुले यूपी के बेसिक स्कूल, माध्यमिक स्कूलों का भी समय बदला, जानिए नई टाइमिंग
Mon, 01 Apr 2024 08:52 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:52 AM IST
सार
Basic schools of UP: यूपी के बेसिक स्कूल एक अप्रैल से बदले हुए समय पर खुलने शुरू हो गए हैं। बेसिक के साथ माध्यमिक स्कूलों का समय भी बदल गया है।
विज्ञापन
एक अप्रैल से बदला यूपी के स्कूलों का समय।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल सोमवार से नया सत्र 2024-25 शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ स्कूल खुलने का समय भी बदल जाएगा और स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होती है। शुक्रवार तक पिछले सत्र की कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब नई कक्षा में बच्चों की एक अप्रैल से पढ़ाई होगी। वहीं कक्षा एक में प्रवेश के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू किया जायेगा।विद्यालय एक अप्रैल से सुबह नौ बजे की जगह आठ बजे से खुलेंगे और दो बजे तक चलेंगे, जबकि अभी तक यह टाइमिंग सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक थी। दूसरी ओर, इस बार पहला दिन बच्चों का बिना किताब के बीतेगा। क्योंकि अधिकतर जगह पर अभी विभाग की ओर से किताबें नहीं पहुंचाई जा सकी हैं। जानकारी के अनुसार किताबें न्याय पंचायत स्तर तक पहुंची है। यहां से एक-दो दिन में स्कूल पहुंचेंगी।
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों का भी समय बदला
यूपी के माध्यमिक स्कूलों का भी समय बदला गया है। एक अप्रैल को ईस्टर मंडे होने की वजह से माध्यामिक विद्यालयों में अवकाश है। दो अप्रैल से विद्यालय बदले हुए समय पर खुलेंगे। बदला हुए समय के अनुसार स्कूलों का टाइम सुबह 8 बजकर 50 मिनट से दोपहर दो बजकर 50 मिनट तक होगा।
विज्ञापन