{"_id":"65830dcaffe4ff8ac1056d98","slug":"up-ban-on-manual-cleaning-of-sewers-and-septic-tanks-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीवर व सेप्टिक टैंकों की सफाई कर्मचारियों से कराने पर रोक, सिर्फ मशीनों से हो सकेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीवर व सेप्टिक टैंकों की सफाई कर्मचारियों से कराने पर रोक, सिर्फ मशीनों से हो सकेगा काम
Wed, 20 Dec 2023 09:22 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Dec 2023 09:22 PM IST
सार
सभी स्थानीय निकायों और जलकल विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि जोखिम युक्त सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई मैनुअल तरीके से करवाने में परहेज किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि सफाई के काम में मशीनों का इस्तेमाल हो।
विज्ञापन
सीवर की सफाई अब सिर्फ मशीनों से हो सकेगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई में होने वाली मौतों को रोकने के लिए नगर विकास विभाग ने 'स्टैंडर्ड ऑफ ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (एसओपी)जारी की है। सभी स्थानीय निकायों और जलकल विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि जोखिम युक्त सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई मैनुअल तरीके से करवाने में परहेज किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि सफाई के काम में मशीनों का इस्तेमाल हो।
विज्ञापन
नगर विकास विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि उनकी जान पर कम ही जोखिम रहे। विभाग ने कहा है कि 20 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में जो आदेश दिए हैं, उनका भी अनुपालन किया जाए। स्थानीय निकाय निदेशालय ने नगर विकास विभाग से मिले आदेश के बाद सभी शहरी निकायों को पूर्व में और मौजूदा समय में जारी एसओपी पर पूरी तरह अमल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
निदेशक स्थानीय निकाय डॉ़ नितिन बंसल ने कहा है कि असुरक्षित सफाई करवाना कानूनी अपराध है। बिना समुचित सुरक्षा उपायों के सीवर में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा है कि जहां पर काम हो रहा है वहां फर्स्ट एड और ऑक्सिजन समेत सभी सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए ताकि आपात स्थिति में कर्मचारियों को बचाया जा सके। सीवर सफाई के काम में लगने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित होना अनिवार्य है और वैध आई-कार्ड होना चाहिए। सीवर सफाई का काम ऐसे समय में किया जाए, जब सीवर में सीवरेज सबसे कम मात्रा में हो।
विज्ञापन