{"_id":"6a31208273406376020726e7","slug":"up-b-ed-joint-entrance-exam-results-declared-four-lakh-candidates-appeared-check-results-here-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर; देखें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर; देखें रिजल्ट
Tue, 16 Jun 2026 03:38 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:38 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि टॉप टेन में छह छात्राएं व चार छात्र हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों की बीएड की 2.50 लाख सीटों के सापेक्ष 4,00,107 अभ्यर्थियों को रैंक जारी की गई है। इनमें 1,53,612 पुरुष, 2,46,494 महिला और एक ट्रांसजेंडर हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें अलीगढ़ की वंदना सिंह ने टॉप किया। यहीं के नितिन पचौरी दूसरे और जौनपुर की खुशी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी सभागार में परिणाम जारी किया। बुंदेलखंड विवि की ओर से 31 मई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 4,44,958 अभ्यर्थियों में से 4,00,506 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रवेश काउंसिलिंग एक जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
उपाध्याय ने बताया कि टॉप टेन में छह छात्राएं व चार छात्र हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों की बीएड की 2.50 लाख सीटों के सापेक्ष 4,00,107 अभ्यर्थियों को रैंक जारी की गई है। इनमें 1,53,612 पुरुष, 2,46,494 महिला और एक ट्रांसजेंडर हैं। कला वर्ग के 2,48,452, विज्ञान वर्ग के 1,28,018, वाणिज्य वर्ग के 20,514 व कृषि वर्ग के 3,771 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि प्रवेश परीक्षा परिणाम bujhansi.ac.in पर देखा जा सकता है। जबकि प्रवेश काउंसिलिंग एक जुलाई से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश को लेकर छात्राओं का रुझान और विज्ञान वर्ग में अभ्यर्थी बढ़े हैं। प्रवेश परीक्षा के तीनों टॉपर विज्ञान वर्ग की हैं।
विज्ञापन
2026 में आवेदक 2,72,659 छात्राएं व 1,72,297 छात्र रहे हैं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, राज्य समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
टॉप टेन छात्र-छात्रा, अंक (पूर्णांक 400 में प्राप्तांक) व जिला
1. वंदना सिंह- 359.329 - अलीगढ़
2. नितिन पचौरी- 352.661- अलीगढ़
3. मिश्रा खुशी अजय- 349.327- जौनपुर
4. प्रिया पटेल- 341.994- वाराणसी
5. प्रगति तिवारी- 340.661- वाराणसी
6. अबू बकर- 338.659- मथुरा
7. सुचित पांडेय- 337.326- मिर्जापुर
8. संजना यादव- 334.66- जौनपुर
9. अंतरिक्ष शर्मा- 333.327- दक्षिण पूर्व दिल्ली
10. स्नेहा सक्सेना- 331.993- शाहजहांपुर