{"_id":"683c0b253cda7ef55f034442","slug":"up-b-ed-entrance-exam-first-shift-of-exam-completed-questions-on-ai-and-technical-topics-confused-candidates-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP B.Ed Entrance Exam: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, AI समेत प्रौद्योगिकी के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP B.Ed Entrance Exam: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, AI समेत प्रौद्योगिकी के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
Sun, 01 Jun 2025 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:43 PM IST
सार
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है। परीक्षार्थियों ने बताया कि एआई समेत अन्य प्रौद्योगिकी के सवालों ने थोड़ा परेशान किया।
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते छात्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को 22 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस बार संविधान और स्वतंत्रता के अधिकार से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए। यही नहीं नई तकनीक के साथ ही चैट जीपीटी, ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य प्रौद्योगिकी के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया भी।
विज्ञापन
बाराबंकी निवासी अल्का ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में 100 सवालों को हल करना था। इनमें भाषा और सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा थी। हिंदी या अग्रेजी विषय से 50 प्रश्न जबकि, सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे गए। पेपर सामान्य थे लेकिन, कुछ विषयों से अधिक सवाल पूछे गए। इनमें राजनीति विज्ञान व संविधान के सवाल ज्यादा थे, खासकर अनुच्छेद और अधिकार पर सवालों की सख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
परीक्षार्थी श्रुति शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया में चेट जीपीटी एप्लिकेशन की उपयोगिता कितनी प्रभावशाली है। ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग किन किन क्षेत्र में किया जा रहा है। जैसे अन्य तकनीक से जुड़े सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
बिहार निवासी राजीव कुमार ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में बीएड की उपयोगिता पहले से खास रही है। लेकिन बिहार में बीएड की पढाई कठिन है और बीएड के कॉलेज कम है और है भी तो यहां दो साल की बीएड की पढाई पूरी करने में तीन से चाल साल लग जाते है इसलिए यहां की परीक्षा दी है।