फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ayodhya's Ram Temple Trust accused of fraud; police have not yet received a written complaint; Trust to re

UP: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी नहीं मिली है लिखित शिकायत; ट्रस्ट ने दिया जवाब

Sun, 07 Jun 2026 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Jun 2026 09:14 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Trust: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर के दान से करोड़ों रुपये गायब होने का आरोप लगाया है। इसके बाद इस मामले में हड़कंप मच गया है। 
 

विज्ञापन
UP: Ayodhya's Ram Temple Trust accused of fraud; police have not yet received a written complaint; Trust to re
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे में राम मंदिर ट्रस्ट के संपर्क में हैं, हालांकि अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट को सही स्थिति के बारे में बताने को कहा गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं और ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराने के बाद ही जांच की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन

राम मंदिर में चढ़ावे के करोड़ों गायब, संज्ञान ले कोर्ट : अखिलेश

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि पूरी दुनिया में भगवान राम के उपासकों के लिए एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है। वे आगे लिखते हैं कि यह मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है, क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। उन्होंने इस मामले में सरकार की चुप्पी को संदिग्ध करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट का बयान- ऑडिट में कुछ नहीं आया सामने 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट कराया जाता है। इस प्रक्रिया में ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। चंपत राय ने बताया कि ऑडिट का कार्य कई दिनों तक चलता है और वर्तमान में भी यही प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक ऑडिट में कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed